पुलिसकर्मियों की मदद को केमिस्टों ने बढ़ाए हाथ, बांटे सेनेटाइजर
मैनपुरी जासं। सुविधा और सुरक्षा के अभाव में लॉक डाउन का पालन कराने वाले पुलिस कर्मियों की मदद को केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने हाथ बढ़ाए हैं। एसोसिएशन ने बड़ी संख्या में सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध करा पुलिस कर्मियों को बेफिक्र होकर ड्यूटी करने का आह्वान किया।
जासं, मैनपुरी : सुविधा और सुरक्षा के अभाव में लॉकडाउन का पालन कराने वाले पुलिसकर्मियों की मदद को केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने हाथ बढ़ाए हैं। एसोसिएशन ने बड़ी संख्या में सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध करा पुलिस कर्मियों से बेफिक्र होकर ड्यूटी करने का आह्वान किया।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार यह बात कही जा रही है कि उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनकी मदद को हाथ बढ़ाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान के साथ महामंत्री विनय सक्सेना गांधी ने दूसरे पदाधिकारियों को साथ लेकर सेनेटाइजर और मास्क का वितरण किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुद ही गाड़ियों में घूम-घूमकर शहर में हर पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों और यातायात सिपाहियों को मदद दी।
महामंत्री का कहना है कि दिनभर में 300 सेनेटाइजर और 400 मास्क बांटे गए हैं। 100-100 मिली की एक बॉटल है। तीन कर्मचारियों के बीच एक बॉटल दी गई है। जहां पांच लोग हैं, वहां दो बॉटल दी गई है। यह शुरुआत है। यदि आवश्यकता होती है तो आगे भी मदद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर सौरभ चौहान, राजेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, परिवर्तन दीक्षित, हिमांशु अरोरा, टंकेश्वर कालरा, सोनी गुप्ता आदि मौजूद थे।