Move to Jagran APP

केक काटकर मनाया सपा संरक्षक मुलायम का जन्मदिन

मैनपुरी जासं। सपा संरक्षक और स्थानीय सांसद मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को समर्थकों द्वारा अलग-अलग अंदाज में मनाया गया। आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने केक काटकर उनकी दीर्घायु कामना की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:38 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:38 AM (IST)
केक काटकर मनाया सपा संरक्षक मुलायम का जन्मदिन

जासं, मैनपुरी : सपा संरक्षक और स्थानीय सांसद मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को समर्थकों द्वारा अलग-अलग अंदाज में मनाया गया। आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने केक काटकर उनकी दीर्घायु कामना की। उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश ही नहीं, देश में भी अपना दम दिखाया है। राजनीतिक क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए कार्य और लिए गए निर्णय आज भी हम सभी का मार्गदर्शन करते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, नृप चौधरी, टीपी मामा, राजेश खटिक, सुखवीर सिंह यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

बेवर में पार्टी कार्यालय पर केक काटकर सपा संरक्षक को शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अतुल कठेरिया, राजेश पेंटर, शमशाद अली, लल्ला दुबे आदि मौजूद थे। बिछवां में कमलेश शाक्य के आवास पर केक काटा गया। यहां रामखिलाड़ी दिवाकर, संतोष यादव, इकरार खां आदि मौजूद थे। करहल में एमएलसी अरविद प्रताप यादव के आवास पर सपा संरक्षक का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष यादव के आवास पर भी केक काटा गया। इस मौके पर सोबरन सिंह यादव, अजब सिंह, प्रदीप पाल, रवि यादव, उमेश यादव आदि मौजूद थे। किशनी में संदीप यादव के आवास पर केक काटा गया। इस मौके पर डा. गजराज यादव, लालू यादव, अभिलाख यादव, रामबाबू सविता आदि मौजूद थे।

प्रसपा कार्यालय पर भी केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु कामना की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, किशन दुबे, अमित यादव, सचिन यादव, नेहा चौहान, अरविद यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.