विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri By Election: बस कुछ देर में थम जाएगा चुनाव प्रचार, चुनाव खर्च में रघुराज ने डिंपल को पीछे छोड़ा

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2022 10:25 AM (IST)

Mainpuri By Election मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन से सीट खाली हुई थी। पांच दिसम्बर को मतदान है ...और पढ़ें

Mainpuri By Election: थमेगा चुनाव प्रचार, कल बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां
Mainpuri By Election: थमेगा चुनाव प्रचार, कल बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां

मैनपुरी, जागरण टीम। मैनपुरी में उप चुनाव के लिए पांच दिसबर को को होने वाले मतदान को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद बिना किसी शोर-शराबे के मतदाताओं से जनसंपर्क हो सकेगा। वहीं, रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल को भी बूथों पर भेजा जाएगा।

पांच दिसम्बर को होना है मतदान

मैनपुरी में लोकसभा उप चुनाव का मतदान पांच को होगा। मतदान से 48 घंटे पहले शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस सीट से छह उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों ने मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए होर्डिंग्स, बैनर और प्रचार गाड़ी का सहारा लिया, जबकि प्रत्याशी और उसके समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव और शहर क्षेत्र में पहुंचे। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक भरपूर जोर लगाते नजर आए।

ये भी पढ़ें...

UP News: यूपी और उत्तराखंड की वो खबरें जिन पर रहेगी आपकी नजर, पढ़िए यहां आज के प्रमुख समाचार

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मैनपुरी की चार विधानसभा क्षेत्रों के 1756 मतदेय स्थलों पर कार्मिक मतदान कराएंगे। सभी मतदान कार्मियों को समय से मंडी समिति में पहुंचना होगा।

चुनाव खर्च में सपा से आगे भाजपा

उप चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अब खर्च किए गए हिसाब का विवरण प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी खर्च के मामले में सबसे आगे बने हुए हैं, वह अब तक 48.30 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। वहीं, सपा की डिंपल यादव अब तक 30.28 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं। उप चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने तीसरे चरण में अब तक खर्च की गई धनराशि का विवरण व्यय प्रेक्षक और टीम के सामने रखा। कलक्ट्रेट के सभागार में सुबह से शुरू हुआ यह काम शाम तक चला।

एक महीने बाद लिया जाएगा अगला व्यय

प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने यहां आकर विवरण पेश किया। अब अगला व्यय विवरण एक माह सीधे केंद्रीय चुनाव आयाेग को भेला जाएगा। इस काम का निरीक्षण वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल ने किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल ने बताया कि अगला चुनाव खर्च विवरण प्रत्याशी को सीधे ही आयोग की साइट पर देना हाेगा।

ये भी पढ़ें...

Mathura News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खौफ में छोटी बहन, सदमे में परिवार, आबरू बचाने को जूझी थी किशोरी

वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रस्तुत किए गए व्यय विवरण के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य 48.30 लाख रुपये खर्च करने का ब्योरा दिया है, जबकि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 30.28 लाख रुपये खर्च की बात कही है। इस दौरान निर्दलीय सुरेश चंद, भारतीय कृषक दल के प्रमोद कुमार यादव, निर्दलीय सुषमा देवी ने भी व्यय का विवरण दिया, जबकि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार धनगर देर शाम को आने की बात कहते रहे।