विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: यूपी और उत्तराखंड की वो खबरें जिन पर रहेगी आपकी नजर, पढ़िए यहां आज के प्रमुख समाचार

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2022 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 09:11 AM (IST)

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव का प्रचार आज थम जाएगा। नगर निकाय चुनाव में आज का दिन ...और पढ़ें

यूपी और उत्तराखंड की आज की प्रमुख खबरें जिन पर रहेगी आपकी नजर
यूपी और उत्तराखंड की आज की प्रमुख खबरें जिन पर रहेगी आपकी नजर

यूपी, जागरण टीम। शनिवार तीन दिसम्बर को यूपी और उत्तराखंड की ऐसी खबरें जिन पर आपकी नजर रहेगी। आप यहां पढ़ सकते हैं। सीएम योगी गोरखपुर में पहुंचेंगे। मैनपुरी में प्रचार का आखिरी दिन है। उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम हैं। पढ़िए आज की प्रमुख खबरें...

मेयर और अध्यक्ष पद का आरक्षण आज होगा जारी

प्रदेश सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण शनिवार को जारी करेगी। 17 नगर निगमों के मेयर पद के अलावा 200 नगर पालिका परिषद व 545 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण नगर विकास मंत्री एके शर्मा जारी करेंगे। शेष बचे 27 जिलों के नगरीय निकायों का वार्ड आरक्षण शुक्रवार को जारी कर दिया गया था।

तीन दिन के दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को गोरखपुर आ रहे हैं। चार दिसंबर को उनका बेहद व्यस्त कार्यक्रम हैं। इस दौरे में वह शहर को पहले सिक्स लेन फ्लाईओवर की सौगात देंगे। शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने और बाहरी हिस्से में रोड कनेक्टिविटी को और आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सिक्सलेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें...

Mathura News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खौफ में छोटी बहन, सदमे में परिवार, आबरू बचाने को जूझी थी किशोरी

आज थमेगा चुनाव प्रचार, कल बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां

मैनपुरी उप चुनाव के लिए पांच दिसबर को को होने वाले मतदान को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद बिना किसी शोर-शराबे के मतदाताओं से जनसंपर्क हो सकेगा। रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल को भी बूथों पर भेजा जाएगा। मैनपुरी में लोकसभा उप चुनाव का मतदान पांच को होगा। मतदान से 48 घंटे पहले शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस सीट से छह उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सपा की डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से है।

ये भी पढ़ें...

बार्सिलोना के जोस और इजाबेल इंडियन कल्चर से हुए इंप्रेस, मंदिर में लिए सात फेरे अब निभाएंगे सात वचन

उत्तराखंड आज-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कार्यक्रम

लार्ड वेंक्टेश्वर वेडिंग प्लाइंट में विश्व दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिव्यांगों को करेंगे सम्मानित। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां हो गई हैं।