महागठबंधन से भाजपा का हारना तय : शिवपाल
राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य के ससुर के निधन पर शोक जताने मैनपुरी पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता में पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव बोले, जरूरत पड़ी तो कांग्रेस से भी करार करेंगे।
मैनपुरी, अजीतगंज : महागठबंधन के बाद भाजपा का हारना तय है। हमने बसपा से गठबंधन किया है। अगर, भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस से करार की जरूरत पड़ी तो वो भी करेंगे। ये बातें पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
वे शुक्रवार को विकास खंड जागीर के गांव पर्वतपुर हवेली में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आए थे। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में उनके निशाने पर भाजपा ही रही। उन्होंने कहा पैक्सफेड चुनाव में पूर्व चेयरमैन तोताराम यादव के साथ धोखा हुआ है। परेशान होकर उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की थी। जब नामांकन ही नहीं करने दिया जा रहा है तो चुनाव क्या होगा? हम तो कह रहे हैं कि इससे अच्छा तो चुनाव बंद कर इसका सरकारीकरण कर दो।
शिवपाल ¨सह यादव ने कहा देश को गुमराह किया जा रहा है। योजनाओं के नाम पर मनमानी चल रही है। किसानों को पर्याप्त बिजली ही नहीं मिल रही, जिससे उनके सामने दुविधापूर्ण स्थिति है। लोकसभा चुनाव के लिए सपा की तैयारियों के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा संरक्षक ही करेंगे। हमें पार्टी को मजबूत करना है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, राधाकिशन यादव, अर्चना राठौर, अन्नू चौहान, संतोष चौहान, महेंद्र ¨सह चौहान, मिथलेश ¨सह, राहुल यादव जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे।