विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश को लेकर होड़, मैनपुरी में एक कई सीट पर कई दावेदार

By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 25 Nov 2026 08:00 PM (IST)

मैनपुरी में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 नवंबर को 12 केंद्रों पर होगी। 80 सीटों के लिए 4686 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पर्यवेक्षक तैनात हैं।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बैठक करते अधिकारी और शिक्षक।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बैठक करते अधिकारी और शिक्षक।

HighLights

  1. जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी।

  2. कक्षा छह की 80 सीटों के लिए 4686 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शनिवार को 12 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर नवोदय विद्यालय के पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए हैं। समिति ने प्रवेश पत्र ब्लाक स्तर पर वितरण के लिए भेजे हैं।

केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा छह की रिक्त 80 सीटों को भरने के लिए 28 नवंबर को प्रवेश परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए ब्लाक वार केंद्र बनाए गए हैं। सभी नौ ब्लाकों से 4686 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। ब्लाकवार तय केंद्रों पर नवोदय विद्यालय के स्टाफ को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बुधवार को डीआइओएस कार्यालय सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों व पर्यवेक्षकों की बैठक में परीक्षा संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। नवोदय विद्यालय प्राचार्य राजेश यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर जरूरी तैयारी पूरी कराई जा रही हैं।

अभ्यर्थियों काे संबंधित केंद्र पर एक घंटे पहले प्रवेश करना होगा। केंद्रों पर जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ब्लाक वार बीआरसी पर भेज दिए गए हैं।

इन केंद्रों पर होनी है परीक्षा

नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जीआइसी शाहजहांपुर घिरोर, जीजीआइसी घिरोर, मलखान सिंह इंटर कालेज कुरावली, जीआइसी व जीजीआइसी मैनपुरी, एके इंटर कालेज बरनाहल, नरसिंह इंटर कालेज करहल, नेशनल इंटर कालेज भोगांव, कस्तूरबा गांधी इंटर कालेज भोगांव, अमर शहीद इंटर कालेज बेवर, चौधरी. सूरज सिंह इंटर कालेज जागीर, नेहरू स्मारक इंटर कालेज समान कटरा को केंद्र बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।