Move to Jagran APP

¨हदू नववर्ष पर भगवामय होगा शहर

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: अबकी ¨हदू नव वर्ष का स्वागत नए अंदाज में होगा। भगवामय शहर में 50 हजार से अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 10:41 PM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 10:41 PM (IST)
¨हदू नववर्ष पर भगवामय होगा शहर

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: अबकी ¨हदू नव वर्ष का स्वागत नए अंदाज में होगा। भगवामय शहर में 50 हजार से अधिक केसरिया गुब्बारे और झंडियां शोभा बढ़ाएंगे। इतना ही नहीं, दर्जनभर से ज्यादा झांकियों के जरिये भारतीय संस्कृति और पुरातन सभ्यता का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसकी तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

loksabha election banner

18 मार्च को नव संवत-2074 को बडे़ ¨हदू पर्व की तरह से मनाया जाएगा। नव वर्ष महोत्सव समिति की सोमवार शाम हुई बैठक में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को संवत बदलता है। हम भारतीयों का असली नव वर्ष तो इसी संवत से शुरू होता है। समिति अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने कहा कि पहली बार बडे़ स्तर पर पर्व मनाया जाएगा।

इसके लिए 50 हजार से ज्यादा केसरिया झंडियां और गुब्बारे लगाकर शहर का श्रृंगार किया जाएगा। हर घर पर केसरिया ध्वज लगाया जाएगा। करहल रोड स्थित उपवन मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में एक दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल होंगी। पूरे शहर में एक सैकड़ा स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। एक साथ 10 हजार से ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे।

उड़ीसा के वाद्य यंत्रों से होगा मां भारती का आाह्वान

कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्निहोत्री ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण उसमें शामिल झांकियां होंगी। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर की संकीर्तन पार्टी भजन गायन करेगी। यह पहली बार होगा, जबकि शोभायात्रा में विदेशी भक्त भी बड़ी तादात में शामिल होंगे। पंजाब से सिख समाज के लोग विशेष गदका प्रस्तुत करेंगे। उड़ीसा के कलाकार विशेष वाद्य यंत्रों से ईश वंदना और मां भारती का आह्वान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.