डीएम ने लिया संज्ञान, नदी से हटवाया कचरा
मैनपुरी जासं। स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे पालिका कर्मियों की मनमानी पर जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्रवाई कराई है। कचरे के ढेर को हटवा वहां मिट्टी डलवाई गई है। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नदियों के किनारों को गंदा करने पर जुर्माना की कार्रवाई कराई जाएगी।
जासं, मैनपुरी : स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे पालिका कर्मियों की मनमानी पर जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्रवाई कराई है। कचरे के ढेर को हटवा वहां मिट्टी डलवाई गई है। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नदियों के किनारों को गंदा करने पर जुर्माना की कार्रवाई कराई जाएगी।
व्यवस्था है कि शहर भर से कूड़ा एकत्र करा नगर पालिका प्रशासन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर भेजा जाएगा। यहां कचरे का निस्तारण कराया जाएगा। लेकिन, पालिका कर्मियों द्वारा मनमाने ढंग से वाहनों में कचरे को भरकर उसे श्मशान घाट और जेल रोड पर ईशन नदी के किनारे खाली जगह पर डंप किया जा रहा था। जागरण ने पालिका की इस लापरवाही को अपने 16 दिसंबर 2019 के अंक मे ं'नदी किनारे फेंका जा रहा कूड़ा' शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था।
खबर पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने यहां लगाए कचरे के ढेर को पालिका कर्मियों की मदद से ही साफ करा ट्रांसपोर्ट नगर प्लांट पर भिजवाया है। गंदगी वाली जगह पर मिट्टी डलवाकर जमीन को समतल करा दिया है। डीएम ने हिदायत दी कि दोबारा इस स्थान को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। कचरा फेंकते पकडे़ जाने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।