बेसहारा गोवंश का सहारा बनी नगर पंचायत
नगर पंचायत में बनायी गोशाला, अस्थाई गौशाला बनाकर आधा सैकड़ा गौवंशों को दी शरण, किसानों ने ली राहत की सांस ली।
भोगांव (मैनपुरी)। बेसहारा गोवंश के पालन-पोषण का जिम्मा लेते हुए नगर पंचायत ने अस्थाई गोशाला की शुरुआत कर दी है। इसमें बुधवार को आधा सैकड़ा गोवंशा को शरण दी गई।
बेसहारा गोवंश के फसल को नष्ट कर देने से किसान काफी परेशान हैं। किसानों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय निकायों को तत्काल अस्थाई गोशालाएं बनाकर उनमें बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण करने के आदेश जारी किए गए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने बुधवार को रामलीला मैदान स्थित पंडाल में अस्थाई गोशाला की शुरुआत करा दी। पहले दिन ही उसमें आधा सैकड़ा बेसहारा गोवंश को पहुंचाया गया। उन्होंने समाजसेवियों से गोवंश के पालन में सहयोग करने की अपील की। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत सीमा में 980 पशुपालक चिह्नित किए गए हैं। वह अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।