गुरुग्राम कांड को लेकर हड़ताल पर रहे वकील
गुरुवार को हड़ताल रख कर वकीलों ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मैनपुरी : गुरुग्राम में अपर जिला जज के परिवार पर हमले के विरोध में दीवानी के वकीलों में गुस्सा दिखाई दिया। गुरुवार को हड़ताल रख कर वकीलों ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दीवानी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग भी दोहराई।
गुरुग्राम में सुरक्षाकर्मी ने फाय¨रग कर अपर जिला जज की पत्नी की हत्या कर दी थी। वहीं गोली लगने से घायल जज के पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वकीलों की हड़ताल के चलते वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेल ने निरुद्ध कई बंदियों के परिजन उनकी जमानत के लिए दीवानी आए थे। हड़ताल के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ा। सभी मामलों में आगे की तारीख लगा दी गई है।
वकीलों ने दीवानी परिसर में प्रदर्शन भी किया। उनकी मांग थी कि गुरुग्राम की घटना के आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाय। मैनपुरी दीवानी परिसर में बाहरी तत्वों के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाय। नियमित चे¨कग अभियान चलाया जाय। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव विश्वविमोहन ¨सह, राजीश यादव, जगदीश शाक्य, चंद्रभान ¨सह, आनंद यादव, तरुण कुमार, बृजकिशोर शाक्य, विपिन चर्तुवेदी, संजय चौहान व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।