'50 लाख रुपये दो नहीं तो परिवार सहित खत्म कर देंगे', लारेंस विश्नोई गैंग ने मैनपुरी के एंबुलेंस चालक से मांगी रंगदारी
मैनपुरी के एंबुलेंस चालक आनंद पांडेय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इससे भयभीत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। लारेंस विश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर एंबुलेंस चालक से 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। रुपये न देने पर स्वजन सहित जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इससे चालक और उसके स्वजन भयभीत हैं। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र भेज रुपये न देने पर स्वजन सहित जान से मारने की धमकी, चालक भयभीत
नगर के मुहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी आनंद पांडेय और उनके भाई गोलू पांडेय पिता की मृत्यु के बाद एंबुलेंस चलाकर स्वजन का भरण पोषण करते हैं। शनिवार दोपहर को आनंद पांडेय घर पहुंचे तो इसके कुछ देर बाद ही दोपहर ढाई बजे के करीब डाकिया आया और दरवाजा खटखटाने लगा। आनंद पांडेय ने बाहर जाकर पूछा तो डाकिया डाक पत्र देकर चला गया। जब उन्होंने पत्र खोलकर देखा तो उसमें लारेंस विश्नोई गैंग पंजाब लिखा था।
रुपये न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी
पत्र में 50 लाख रुपये रंगदारी के रूप में देने की मांग की गई। रुपये न देने पर उन्हें स्वजन सहित जान से मारने की धमकी दी गई। पत्र पढ़ने के बाद उनके होश उड़ गए। तब से वह लोग भयभीत हैं।
सुरक्षा प्रदान करने की मांग की
पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई और स्वजन को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग करते हुए कहा कि पत्र भेजने वाले कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी ऐसा कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं आईएएस मनीष कुमार बंसल? जिन्हें बनाया आगरा का नया डीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त से है खास रिश्ता
