मां दुर्गा की शोभायात्रा में होगा कोविड नियमों का पालन
दुर्गा नवमी को एतिहासिक दुर्गा शोभायात्रा रविवार को कोरोना संक्रम
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 05:57 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:57 AM (IST)
मैनपुरी, जागरण संवाददाता : दुर्गा नवमी को एतिहासिक दुर्गा शोभायात्रा रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते कोविड नियमों का पालन करते हुए सादगी से निकाली जाएगी। दुर्गा शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष अशोक फौजी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते शोभायात्रा को प्रतीकात्मक रूप में मात्र तीन झांकियों, माता की जोत व एक बैंड सहित निकाली जाएगी। शोभायात्रा पुरानी आलू मंडी से देवी मां के स्वरूपों की आरती उतारकर शाम पांच बजे शुरू होगी। नगर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करती हुई शोभायात्रा रात आठ बजे पीपल मंडी में पहुंचेगी जहां मां दुर्गा की महाआरती कर अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। शोभायात्रा का समापन रात नौ बजे होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें