विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी: नव विवाहिताओं के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान, जानें प्रक्रिया

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:29 PM (IST)

मैनपुरी में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाएंगे ताकि कोई भी मतदाता बनने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे पात्रों के फॉर्म-6

  2. नव विवाहिताएं आधार संशोधन से जुड़वाएं नाम आसानी से

  3. जिले में 145 डुप्लीकेट मतदाताओं की हुई पहचान

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 17 और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित कराने के बाद अब बीएलओ घर-घर जाएंगे। इस अभियान के दौरान नव विवाहिताएं भी अपने आधार कार्ड में नाम, पता संशोधित कराकर व आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकती हैं।
जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत ही अभी नए वोट, विलोपित वोट, डुप्लीकेट वोट कटवाए जाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया गया था।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद फिर चलाया जा रहा नए मतदाता बनाने का अभियान

अब सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर दस्तक देंगे। वह शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाएंगे। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से चूक न जाए। इसी के तहत नव विवाहिताओं को भी मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया कि नव विवाहिता अपने आधार कार्ड में नाम, पता संशोधित कराकर अथवा निवास के अन्य प्रमाण जैसे बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस आदि संलग्न कर आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकती हैं। इनके लिए फॉर्म 6 की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

राजनीतिक दलों के बीएलए से भी की अपील

डीएम ने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटाें से घर-घर जाकर शत प्रतिशत लोगों के वोट बनवाने के लिए अपील की है। ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल हाेने से वंचित न रह जाए।

145 डुप्लीकेट मतदाताओं की हुई पहचान

डीएम ने बताया कि सॉफ्टवेयर के जरिए जिले में 145 डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है। इनके विलोपन के लिए फॉर्म 7 भरवाए गए हैं। इसके साथ ही एक जैसे फोटो वाले मतदाताओं के मामलों की जांच भी जारी है।

यह भी पढ़ें- Bundelkhand Voter List: बुंदेलखंड के 5 जिलों में 9.96 लाख वोटरों का अंतर, दो मतदाता सूचियों ने बढ़ाई उलझन