सैनिक लापता, परिजन बेहाल
मैनपुरी, किशनी: बादल फटने से पिथौरागढ़ में गायब हुए सैनिक का अब तक पता नहीं चला है। सैि
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 10:33 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 10:33 PM (IST)
मैनपुरी, किशनी: बादल फटने से पिथौरागढ़ में गायब हुए सैनिक का अब तक पता नहीं चला है। सैनिक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
किशनी क्षेत्र के कोड़र मनिगांव निवासी अशोक 1999 में सेना में चालक के पद पर तैनात हुए हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पिथौरागढ़ के धारचूला में थी। बुधवार शाम सैनिक के साथी जयकुमार ने घर आकर सूचना दी कि पिथौरागढ़ में बादल फट गए हैं। कई वाहन व कई लोग डूब गए हैं। सेना के भी पांच वाहन और कई सैनिक गायब हैं, जिनमें अशोक भी हैं। दूसरे दिन भी सैनिक का पता नहीं चला। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को एसडीएम रामचंद्र यादव ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें