Move to Jagran APP

चांद, सूरज से लंबी तेरी उमर हो पिया

चांद को अ‌र्घ्य देकर सुहागिनों ने किया पूजन, पानी पीकर खोला व्रत।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 09:52 PM (IST)
चांद, सूरज से लंबी तेरी उमर हो पिया
चांद, सूरज से लंबी तेरी उमर हो पिया

मैनपुरी : सोलह श्रृंगार कर नई नवेली दुल्हन की तरह सजी महिलाएं। चेहरे पर नूर और हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी। अपने सुहाग की चिरायु की कामना के लिए रखा व्रत सुहागिनों ने चांद को अ‌र्घ्य देकर खोला।

loksabha election banner

कुछ ऐसा ही नजारा शहर में करवा चौथ पर नजर आया। सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ जिले भर में धार्मिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ मनाया गया। चंद्र दर्शन कर पति का पूजन कर महिलाओं ने उनके हाथों पानी पीकर व्रत खोला। बाद में पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को उपहार भेंटकर अपने प्रेम का इजहार किया। शनिवार सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने घर में सजावट की। दोपहर से ही पूजन की तैयारियां शुरू कर दीं। दिन भर पकवान और मिष्ठान आदि बनाए गए। ढलते दिन के साथ ही चांद के दीदार का इंतजार शुरू हो गया। महिलाओं ने पूजन की थाली सजाकर घर की छतों और सार्वजनिक स्थानों पर परिवार के बड़ों के साथ चांद की प्रतीक्षा शुरू कर दी। चांद ने भी इस बार महिलाओं की खूब परीक्षा ली। जैसे ही आसमान में चांदनी ने अपनी छटा बिखेरी तो महिलाओं ने पूजन प्रारंभ किया। चलनी की ओट से चंद्र दर्शन कर उन्हें अ‌र्घ्य देकर विधि-विधान पूजन किया गया। चांद की आरती उतारने के बाद चलनी की ओट से ही पति के दर्शन कर उनकी भी आरती उतारी और पूजा की। पतियों ने भी सुबह से निर्जल व्रत रखने वाली पत्नियों को पानी पिलाकर और मिष्ठान खिलाकर उनका व्रत पूर्ण कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.