करवा चौथ पर होलो ज्वेलरी का क्रेज: महंगे सोने का विकल्प बनी कम वजन की डिजाइन, डिमांड में मथुरा के बिछुआ
मैनपुरी के सराफा बाजार में करवा चौथ की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां महंगे सोने के विकल्प में होलो ज्वेलरी ...और पढ़ें

नगर के बजाजा बाजार में सर्राफ की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। जागरण
HighLights
करवा चौथ के लिए सराफा बाजार में तैयारियां तेज।
महंगे सोने के विकल्प में होलो ज्वेलरी की मांग।
राजकोट की पायल और मथुरा के बिछुआ भी उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। नवरात्र के जाते ही सराफा बाजार में भी त्योहार की तैयारियां होने लगी हैं। फिलहाल काराेबारी करवा चौथ पर्व की तैयारी में लगे हैं। इसके बाद धनतेरस और दीपावली की बिक्री को कारोबार सहेजने का काम होगा। करवा चौथ के लिए ज्वेलरी की दुकानों पर राजकोट, गुजरात की पायल के अलावा मथुरा के बिछुआ बिक्री को सजाए गए हैं। नई डिजाइन और कम वजन के यह आभूषण महिलाओं को लुभाएंगे। वहीं सोने व चांदी की महंगाई को ध्यान में रखकर ग्राहकों के लिए होलो ज्वेलरी भी लाई गई है, जो अंदर से खोखली होती है।
करवाचौथ को लेकर आभूषणों की मांग बढ़ने लगी है। हीरे के जेवरात की भी बढ़ी मांग से दुकानदार खुश हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही नगर के ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर सजावट आदि शुरू कर दी गई है।
महंगा सोना, होलो से पूरी होगी ज्वेलरी की चाहत
नगर के सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व आरबी ज्वैलर्स के संचालक रामबाबू वर्मा का कहना है कि इस साल लोगों में पर्व को लेकर कुछ उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सभी प्रकार के आभूषणों की डिजाइनर रेंज भी मंगाई गई है।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ: अलीगढ़ में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का जलवा, हैवी से लाइटवेट डिजाइन तक की मांग
लुभाएगी होलो ज्वेलरी
सराफा बाजार में महिलाओं को लुभाने के लिए नाक की हल्की बाली लाई गई हैं, जो लुभावनी है। सोने पर महंगाई को ध्यान में रखकर इस बार कारोबारी होलो ज्वेलरी लेकर आएं हैं। यह देखने में अधिक वजन वाली होती हैं, लेकिन तोल में कम होती है। नौ ग्राम के सेट में हार के अलावा नाक, कान का भी इंतजाम है।
करवा चौथ को लेकर तैयारी की गई है। राजकोट से फैंसी पायल लाई गई हैं, जबकि मथुरा से बिछु़आ मंगाए गए हैं। यह कम वजन वाले हैं, देखने में बड़े होते हैं।
नंदकिशोर वर्मा, बजाजा बाजार।
सोने पर इस बार महंगाई है। आभूषणों से जुड़ी ग्राहक को मांग को पूरा करने के लिए होलो ज्वेलरी लाई गई है। कम वजन में यह ग्राहकों को ज्यादा पसंद आती है।
शिवशंकर वर्मा, भोगांव।
