Move to Jagran APP

भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी, इससे रहें सावधान

करहल के सिंहपुर में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:28 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 06:28 AM (IST)
भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी, इससे रहें सावधान
भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी, इससे रहें सावधान

संवाद सूत्र, करहल: गांव सिंहपुर में गुरुवार को लोहिया वाहिनी संवाद कार्यक्रम में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरण निर्मल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है, इसलिए इससे सावधान रहें और सपा का साथ दें।

loksabha election banner

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग मिलकर विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी को वोट करें। क्योंकि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाह रही है। सभी ने मन बना लिया है कि अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत से जीत कर आएगी। कार्यक्रम को विधायक सोबरन सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव रामनारायण बाथम, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रावल सिंह, बृज कुमार यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रघुवीर सिंह दिवाकर प्रधान, सत्य प्रकाश यादव, शिशुपाल सिंह, सुमित दिवाकर, वेद पाल दरोगा जी, अखिलेश आढ़ती, ह्रदेश यादव, धर्मपाल यादव, सतेन्द्र यादव, मान सिंह मौजूद रहे। सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज

संसू, भोगांव : नगर के रसूलाबाद में योगीराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय में आज आयोजित सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के लिए गुरुवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शिविर में पार्टी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, विधायक राजकुमार यादव, विधायक बृजेश कठेरिया कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे। गुरुवार को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव और विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामशरण यादव की टीम ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। पूर्व मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को भोजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.