Move to Jagran APP

सीमा पर तैनात जवानों का भाजपा सरकार में बढ़ा मनोबल

मोदी और योगी की सरकार ने विकास के पहिए को तीव्र गति से घुमाया आबकारी मंत्री ने गांव नवीगंज के नगला महुआ में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:42 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:42 AM (IST)
सीमा पर तैनात जवानों का भाजपा सरकार में बढ़ा मनोबल
सीमा पर तैनात जवानों का भाजपा सरकार में बढ़ा मनोबल

संसू, बेवर: पूर्व की सरकारों ने देश की रक्षा के साथ गंभीरता से काम नहीं किया। इसी का नतीजा बोफोर्स तोप जैसे प्रकरण जनता के सामने आए। कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी पार्टियां भी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबकर जनता से खिलवाड़ करती रहीं। लेकिन, भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में अपनी कार्य क्षमता के बल पर सीमाओं पर डटे जवानों के मनोबल को और किसानों के मनोबल को बढ़ाने में पूरी शिद्दत से काम किया।

loksabha election banner

रविवार को यह बात प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने गांव नवीगंज के नगला महुआ में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की बोलती बंद है। इसी से निराश होकर वह संसद में निदनीय व्यवहार कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने विकास के पहिए को तीव्र गति से घुमाया है। समाज के हर जाति-वर्ग, गरीब-नौजवान, बेरोजगारों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजनाएं लागू की।

आबकारी मंत्री ने कहा कि भाजपा ने गुंडाराज जड़ से समाप्त किया, माफियाओं की कमर तोड़ी और समाज की मुख्यधारा में अमन-चैन पसंद लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। आज हालात ऐसे हैं कि बेरोजगार रोजगार प्राप्त कर रहा है, भ्रष्टाचार दम तोड़ रहा है, विकास तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, सड़कों का जाल फैल रहा है। भाजपा पर लोगों का विश्वास पूरी तरह कायम हुआ है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गोविद भदौरिया भी साथ रहे। मंडल अध्यक्ष अनु सिंह बैस ने धन्यवाद जताया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविद तोमर, आमोद चौहान, आलोक अग्निहोत्री, मुकेश शाक्य, विजय शुक्ला, विजेंद्र भदौरिया, नवीन तोमर, बृजेश शाक्य, कौशलेंद्र सिंह बैस, मान सिंह शाक्य, शिवेंद्र शाक्य, राजू यादव प्रधान, छोटे प्रधान, शंकर सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.