सड़क हादसे में हाथरस के युवक की मौत
एक्सप्रेस वे पर पूर्व एमएलसी सहित तीन घायल, बिछवां में बाइक फिसलने से एटा का युवक घायल।
मैनपुरी, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हाथरस के युवक की मौत हो गई। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पूर्व एमएलसी सहित तीन लोग घायल हो गए। बिछवां क्षेत्र में बाइक फिसलने से एटा का युवक घायल हो गया।
हाथरस के गांव गढ़ उमराव निवासी विनोद कुमार (32) कुछ समय से मथुरा के बल्केश्वर में रह रहे थे। सोमवार को वह रिश्तेदारी एलाऊ क्षेत्र के गांव बिरतिया आए थे। शाम को टेंपो से घर लौट रहे थे। गणेशपुर के पास एक लोडर ने टेंपो में टक्कर मार दी। विनोद आगे बैठे थे। गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से भर्ती कराया। यहां से सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
करहल : दूसरी घटना में पूर्व एमएलसी रवि ¨सह राणा निवासी हाथरस मंगलवार सुबह कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए। करहल क्षेत्र में एक्सप्रेस पर किरथुआ के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रवि ¨सह राणा, उनका सुरक्षा कर्मी वीरेंद्र और चालक रजनीश घायल हो गए। उन्हें सैफई ले जाया गया है।
बिछवां : एटा के नगला बलू निवासी दिनेश कुमार मंगलवार सुबह बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। सुबह नौ बजे बिछवां क्षेत्र में मैनपुरी-कुरावली रोड पर करीमगंज के पास उनकी बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।