Move to Jagran APP

कड़ी सुरक्षा में मैनपुरी से दिल्ली भेजा गया कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा

विधायक कृष्णानंद राय तथा पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में मैनपुरी में निरुद्ध जीवा को पेशी पर लाने के साथ अब सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जा रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 02:16 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 02:16 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा में मैनपुरी से दिल्ली भेजा गया कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा

मैनपुरी (जेएनएन)। माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के बेहद करीबी रहे कुख्यात संजीव माहेश्वरी उफ जीवा को मैनपुरी जेल में बेहद कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जीवा पर बढ़ता खतरा देख आज आज उसको कड़ी सुरक्षा में पेशी पर भेजा गया। उसकी सुरक्षा में लगे कर्मियों को बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस किया गया है।

loksabha election banner

विधायक कृष्णानंद राय तथा पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में मैनपुरी जिला कारागार में निरुद्ध कुख्यात जीवा को पेशी पर लाने के साथ ले जाने में अब सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जा रहा है। जीवा को कल देर शाम बख्तरबंद गाड़ी में कड़ी सुरक्षा में दिल्ली रवाना किया गया। उसके साथ सुरक्षा में तैनान सभी पुलिस कर्मियों को भी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाए गए थे। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद सह अभियुक्त संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जीवा तीन वर्ष से जिला कारागार मैनपुरी में निरुद्ध है। विधायक हत्याकांड की सुनवाई दिल्ली कोर्ट में की जा रही है। आज इस मामले की सुनवाई है।

समय से कोर्ट में उपस्थित करने के लिए जीवा को कल देर शाम ही कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। जीवा की सुरक्षा में डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। जीवा पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए उस पर हमले की आशंका बनी रहती है। जीवा को मजबूत बख्तरबंद वाहन से दिल्ली भेजा गय। उसके साथ कुछ पुलिस कर्मी भी गाड़ी में थे। वाहन के साथ भी पुलिस का एक वाहन सुरक्षा के लिए भेजा गया है। जीवा को बुलेटप्रूफ जैकेट पहना कर ले जाया गया है। उसके साथ पुलिस टीम के सभी सदस्यों को भी बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस किया गया है।

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में भी जीवा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। उसे अलग सुरक्षित बैरिक में रखा गया है। जेलर अब दिन में दो बार उसकी बैरक का निरीक्षण किया जाता है। इसके साथ ही उसकी बैरक के बाहर भी बंदी रक्षक मुस्तैद रहते हैं। जीवा से मुलाकात करना भी काफी कठिन हो गया है। जेल कर्मचारी भी कड़ी पूछताछ के बाद ही जीवा की बैरक की ओर जा पाते है।

कुख्यात मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद मैनपुरी जेल में बंद जीवा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली की सीबीआई अदालत में पेशी के लिए कल जीवा को बख्तरबंद गाड़ी में जीपीएस की निगरानी में भेजा गया। पुलिस ट्रैकर की मदद से उसके वापस लौटने तक लगातार लोकेशन लेती रहती है।

मुन्ना बजरंगी का खास संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा लंबे समय से मैनपुरी जेल में बंद है। विधायक कृष्णानंद राय और पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मादत्त द्विवेदी हत्याकांड में बजरंगी के साथ जीवा का नाम भी सामने आया था। 2015 में उसे बाराबंकी जेल से मैनपुरी की जेल में शिफ्ट किया गया था। तब से वह मैनपुरी जेल में ही सजा काट रहा है।

मैनपुरी जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं

जेल के अंदर की सुरक्षा का सवाल है तो मैनपुरी जेल में जीवा जैसे अपराधियों को सुरक्षित रखे जाने के लिए सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं हैं और नहीं तनहाई बैरक का इंतजाम है। जीवा को जेल में अलग बैरक दी गई है। इस बैरक की सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जेल के अंदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शातिर अपराधी बंद हैं। मैनपुरी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या करने वाले वेस्ट यूपी के शूटर अभी इसी कारागार में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.