Move to Jagran APP

मैनपुरी में दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने से अाहत किशोरी ने जहर खाकर की अात्महत्या

जिसका वीडियो बनाकर उसने अपने दोस्तों को दे दिया था। दोस्त भी किशोरी से अवैध संबंध बनाने को दबाव डाल रहे थे। जिससे परेशान किशोरी ने रविवार को जहर खा लिया था।

By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 04:31 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 05:01 PM (IST)
मैनपुरी में दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने से अाहत किशोरी ने जहर खाकर की अात्महत्या
मैनपुरी में दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने से अाहत किशोरी ने जहर खाकर की अात्महत्या

मैनपुरी (जेएनएन)। दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग से क्षुब्ध किशोरी ने की खुदकशी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी का एक युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया था। जिसका वीडियो बनाकर उसने अपने दोस्तों को दे दिया था। दोस्त भी किशोरी से अवैध संबंध बनाने को दबाव डाल रहे थे। जिससे परेशान किशोरी ने रविवार को जहर खा लिया था।

loksabha election banner

किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे सैफई रैफर कर दिया गया। सोमवार को वहां उसकी मौत हो गई। पहले परिजन जहां कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थे वहीं अब पांच नामजदों के खिलाफ एफआइआर कराई गई है।की खुदकशी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी का एक युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया था।

जिसका वीडियो बनाकर उसने अपने दोस्तों को दे दिया था। दोस्त भी किशोरी से अवैध संबंध बनाने को दबाव डाल रहे थे। जिससे परेशान किशोरी ने रविवार को जहर खा लिया था। किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे सैफई रैफर कर दिया गया। सोमवार को वहां उसकी मौत हो गई। पहले परिजन जहां कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थे वहीं अब पांच नामजदों के खिलाफ एफआइआर कराई गई है।  

हाथरस में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

अलीगढ़ : एक युवक ने शहर की किशोरी को हाथरस ले जाकर दुष्कर्म किया। युवक हाथरस का ही है और यहां शहर में उसकी ससुराल है। ससुरालियों के पड़ोस में रहने वाली किशोरी को उसने झांसे में ले लिया था। घटना दो दिन पहले की है। आरोपित के चंगुल से छूटकर भागी पीडि़ता ने परिजनों को जानकारी दी तब उन्होंने थाने में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। 

हाथरस के चंदपा क्षेत्र के राजाबाबू की यहां शहर में ससुराल है। कुछ दिन पहले विवाद होने पर उसने पत्नी को तलाक दे दिया। युवक की ससुराल के पड़ोस में रहने वाली किशोरी से उसकी जान पहचान हो गई। आरोपित है कि दो दिन पहले शुक्रवार को युवक ने किशोरी को झांसे में ले लिया और अपने गांव ले गया। युवक ने अपने घर में किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी शनिवार को अपने घर पहुंची। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित राजाबाबू को गिरफ्तार कर लिया है।

मुजफ्फरनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर को घर का सामान लेने दुकान पर गई थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवक उसे जबरन बाइक में जंगल में ले गए और तीनों ने दुष्कर्म किया। एक किसान की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर दे दी गई, पुलिस ने जांच की बात कहते हुए अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.