आरती उतारकर किया गणपति का पूजन
गणपति प्रतिमाओं का पूजन कर श्रद्धालु धार्मिक आयोजन संपन्न करा रहे हैं। शहर के मुहल्ला छपट्टी में पंडाल में बिराजे गजानन की रविवार की रात महिलाओं और पुरुषों ने आरती उतारकर पूजन किया। देर रात तक भजन-कीर्तनों के जरिए उनका आह्वान किया गया। णपति प्रतिमाओं का पूजन कर श्रद्धालु धार्मिक आयोजन संपन्न करा रहे हैं। शहर के मुहल्ला छपट्टी में पंडाल में बिराजे गजानन की रविवार की रात महिलाओं और पुरुषों ने आरती उतारकर पूजन किया।
जासं, मैनपुरी : जिले में जगह-जगह पर गणपति प्रतिमाओं का पूजन कर श्रद्धालु धार्मिक आयोजन संपन्न करा रहे हैं। शहर के मुहल्ला छपट्टी में पंडाल में बिराजे गजानन की रविवार की रात महिलाओं और पुरुषों ने आरती उतारकर पूजन किया। देर रात तक भजन-कीर्तनों के जरिए उनका आह्वान किया गया। सोमवार की सुबह किला बजिरया में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान भगवान गणेश का पूजन कर उनकी आरती।
कुसमरा : कस्बा में चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने भगवान गणेश का पूजन किया। इस मौके पर अश्विनी यादव, अनूप, राजीव आदि मौजूद थे। आलीपुरखेड़ा : सुंदर वाटिका में बिराजे भगवान गणेश को सोमवार को धूमधाम से विदाई यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर नाचते झूमते श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा मुहल्ला बरी, नगला खंदारी, आलीपुर पट्टी होते हुए जलालपुर नहर में विसर्जन किया। इस मौके पर नीतू ¨सह, मनीषा राघव, ममता राजपूत, मंजूषा चौहान आदि मौजूद थीं।
बेवर : रामबाग मोटा रोड स्थित शिव मंदिर से सुबह भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर पूजन किया।