गायब सात अधिकारियों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
मैनपुरी जासं। समाधान दिवस को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। बुधवार को तहसील किशनी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सात अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। अधिकारियों की गैरहाजिरी को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अफनाया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता परख निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जासं, मैनपुरी : समाधान दिवस को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। बुधवार को तहसील किशनी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सात अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। अधिकारियों की गैरहाजिरी को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता परख निस्तारण करने का निर्देश दिया।
बुधवार को तहसील किशनी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। लेकिन जिला आबकारी अधिकारी, उप निदेशक कृषि, एसओसी चकबंदी, जिला सेवायोजन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गैरहाजिर थे। कुछ देर बाद ही इन अधिकारियों के अनुपस्थित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित सातों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों को समाधान दिवस पर हर हाल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। शिकायतों को लेकर रजिस्टर तैयार नहीं किया गया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व में आई शिकायतों में से छह शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारण की जानकारी ली तो संतोषजनक जवाब मिला। एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस से संबंधित शिकायतें सुनकर निस्तारण के लिए कार्रवाई की। सीडीओ कपिल सिंह ने विकास से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया।
इस दौरान किशनी के गांव कृपालपुर निवासी महिला ने अपने साथ हुई मारपीट का मामला दर्ज न होने की शिकायत की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर किशनी की फटकार लगाई। इसके साथ ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिया। वहीं, दूसरी तहसीलों में भी आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
किसानों को बांटी बीज किट-
जासं, मैनपुरी: डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने किशनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक दर्जन किसानों को उर्द और मूंग बीज की किट प्रदान की। चार किलो का एक पैकेट देते हुए उन्होंने किसानों से समर्पण भाव से खेती के प्रति जुटने को कहा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।