Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने माफिया मुख्तार अंसारी की माैत पर उठाए सवाल, कहा- सरकार की नीयत पर शंका साफ…

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 05:39 PM (IST)

    UP News - पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार अंसारी की मृत्यु पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्तार के परिजनों द्वारा न्यायालय को धीमा जहर देने के बारे में बताया गया था। बिना मरीज के स्वस्थ हुए आईसीयू से ले जाकर जेल भेजना बिल्कुल गलत है। इससे सरकार की नीयत पर शंका साफ जाहिर होती है।

    Hero Image
    सरकार कब और कहां किसकी हत्या करा दे, ये कोई पता नहीं: धर्मेंद्र यादव।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार अंसारी की मृत्यु पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्तार के परिजनों द्वारा न्यायालय को धीमा जहर देने के बारे में बताया गया था। बिना मरीज के स्वस्थ हुए आईसीयू से ले जाकर जेल भेजना बिल्कुल गलत है। इससे सरकार की नीयत पर शंका साफ जाहिर होती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक पुलिस कस्टडी में मृत्यु हो रही हैं, लोग कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार कब और कहां किसकी हत्या करा दे, ये कोई पता नहीं है।

    अब जेल भी नहीं सुरक्षित

    शुक्रवार को जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंत में आए सपा के आजमगढ़ लोकसभा सीट प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने पत्रकार वार्ता में मुख्तार अंसारी की मृत्यु के सवाल पर कहा कि सरकार द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, यह बात सौ फीसद सही है। लोग जेल को सुरक्षित मानते थे, लेकिन अब यहां भी कोई सुरक्षा नहीं रही। 

    सपा द्वारा एक अपराधी की मृत्यु पर दुख जताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को किसी भी व्यक्ति की जान लेने का अधिकार नहीं है। यदि वह आरोपी और दोषी है तो उसके लिए कानून है। 

    उन्होंने कहा कि सरकार का काम हर व्यक्ति की सुरक्षा और न्यायालय के फैसले का पालन करना है। जबकि पिछले कई दिनों से स्वयं उनके द्वारा ही हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। लगातार जो ये घटनाएं हो रहीं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

    यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Postmortem Report: मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, ये वजह बनी मौत का कारण

    यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: मुख्तार के परिवार से हमारे रिश्ते…, माफिया की मौत के बाद शिवपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया