Move to Jagran APP

बसपा ने छिड़ी रार, पूर्व जिलाध्यक्ष ने साथियों संग दिया इस्तीफा

जिलाध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी नाराजगी जिला जोन इंचार्ज पर लगाए भाजपा से मिले होने के आरोप बसपा अध्यक्ष मायावती को भेजा सामूहिक इस्तीफा बोले 2017 चुनाव में भाजपा को जिताने में की थी मदद।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 06:36 AM (IST)
बसपा ने छिड़ी रार, पूर्व जिलाध्यक्ष ने साथियों संग दिया इस्तीफा
बसपा ने छिड़ी रार, पूर्व जिलाध्यक्ष ने साथियों संग दिया इस्तीफा

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। नए जिलाध्यक्ष की तैनाती के बाद बसपा में अब रार छिड़ गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिला जोन इंचार्ज पर भाजपा से साठगांठ होने का आरोप लगाते हुए अपने नौ साथियों के साथ सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए सामूहिक इस्तीफे में आरोप लगाया गया है कि 2017 के चुनाव में बसपा के कुछ लोगों ने भाजपा की मदद कर उनके प्रत्याशी को जिताया था।

loksabha election banner

बसपा ने शनिवार देर शाम मैनपुरी जिलाध्यक्ष पद पर रहे शुभम सिंह को उनके पद से हटाकर रामनरेश जाटव को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। इस बदलाव के बाद से ही बसपा में अंतर्कलह शुरू हो गई थी। रविवार को कलह खुलकर सामने आ गई। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने अपने नौ साथियों के साथ सामूहिक इस्तीफा देते हुए बसपा मुखिया मायावती को पत्र भी लिख डाला। पत्र में पार्टी के ही जिला जोन इंचार्ज पर भाजपा से मिले होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप लगाया है कि जिला जोन इंचार्ज दीपक पेंटर 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान जिला प्रभारी थे। भोगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की मदद करने के साथ चुनाव में टिकट की सेटिग भी कराई थी। बाद में अपने संबंधों को निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जितवाने में मदद की थी। आरोप है कि हाल ही में घिरोर के गांव पचावर में राजवीर जाटव की हत्या के मामले में जब उन्होंने भाजपा के कुछ लोगों साजिश रचने की बात कही तो जिला जोन इंचार्ज ने भाजपा नेताओं का अंदरखाने से बचाव किया। इतना ही नहीं, पार्टी नेतृत्व को गुमराह करके मुझे जिलाध्यक्ष के पद से हटवाया है। पत्र में उन्होंने साफ कर दिया है कि बसपा के कुछ लोग जिला जो इंचार्ज से मिलकर पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं। इन्होंने दिया इस्तीफा

पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के साथ दीपू मिश्रा, सुनील वर्मा, नवरतन बौद्ध दिवाकर, राजेश जाटव, सतेंद्र सिंह दिवाकर, गौरव कठेरिया, दुर्गेश चंद्रा वाल्मीकि, राजेश कुमार जाटव, राकेश कुमार ने सामूहिक इस्तीफा पूर्व मुख्यमंत्री रहीं मायावती को भेजा है। पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वे निराधार हैं। मैं लंबे समय से पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर बना हुआ हूं। 2017 में टिकटों का वितरण बहनजी द्वारा किया गया था। हो सकता है कि जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद वे थोडे़ परेशान हों। इसलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

दीपक पेंटर, जिला जोन इंचार्ज।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.