Move to Jagran APP

रंजिश में मारपीट, पथराव के बाद हुई फायरिग, एक घायल

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस बोली झगड़े में चलाई गई सिर्फ एक गोली।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:28 AM (IST)
रंजिश में मारपीट, पथराव के बाद हुई फायरिग, एक घायल
रंजिश में मारपीट, पथराव के बाद हुई फायरिग, एक घायल

कुरावली, संवादसूत्र। रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद पथराव के बाद फायरिग होने लगी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना से गांव में तनाव फैल गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

loksabha election banner

थाना कुरावली के गांव रसेमर निवासी अर्पित कुमार व विश्राम सिंह पक्ष के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। कुछ माह पहले अर्पित कुमार के पिता प्रमोद कुमार की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। अर्पित कुमार का आरोप था कि विश्राम सिंह पक्ष ने उसके पिता की हत्या की है। मामले में कार्रवाई भी चल रही है। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया है। मंगलवार सुबह इसी को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट व पथराव होने लगा। इसी बीच गोलियां चलने लगी। हाथ में गोली लगने से विश्राम सिंह घायल हो गया। विश्राम सिंह को गोली लगते ही फायरिग कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव चल रहा है। इस घटना के बाद टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव में दहशत का आलम है। घटना की रिपोर्ट एक पक्ष से विश्राम सिंह की पत्नी सरस्वती देवी ने अरुण कुमार, अजय कुमार, अमन कुमार, कुलदीप, सूर्यप्रकाश के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से अर्पित कुमार ने ओमकार, घनश्याम, विश्राम सिंह, सचिन, कौशल के खिलाफ दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान ने बताया कि जांच के दौरान सिर्फ एक गोली चलने की बात सामने आई है। आखिर गोली किसने चलाई ये पता लगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.