विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समान पक्षी विहार में लगी आग ग्रामीणों ने बुझाई

By JagranEdited By:
Published: Sun, 26 May 2019 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:21 AM (IST)

रास्ता न होने के कारण घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी दमकल वापस लौटी आग बुझने पर भी उठता रहा झाड़ियों से धुआं कर्मचारियों को बताया जिम्मेदार।

समान पक्षी विहार में लगी आग ग्रामीणों ने बुझाई
समान पक्षी विहार में लगी आग ग्रामीणों ने बुझाई

किशनी, संवादसूत्र। समान पक्षी विहार की झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर बिग्रेड की दमकल पहुंची लेकिन रास्ता न होने के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। आसपास के ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इसके बावजूद देर शाम तक आग सुलग रही थी।

थाना किशनी क्षेत्र के गांव समान के पास सैकड़ों बीघा इलाके में फैले पक्षी विहार में तमाम पेड़-पौधे और झाड़ियां हैं। सर्दी के मौसम में हर वर्ष यहां हजारों विदेशी पक्षी आते हैं। गर्मी शुरू होते ही वापस चले जाते हैं।

रविवार सुबह अज्ञात कारणों से झील किनारे खड़ी झाड़ियों में आग लग गई। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दमकल भी आई लेकिन झील तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। इसलिए दमकल को वापस लौटना पड़ा। गांव के लोगों ने झील से पानी लेकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हालांकि शाम तक झाड़ियों से धुआं उठा रहा था। घटना गर्मियों के मौसम में हुई है इसलिए विदेशी पक्षी हताहत नहीं हुए। यदि ये घटना सर्दी के मौसम में होती तो विदेशी पक्षियों के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था। आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लग रहे है। कुछ लोग घटना के लिए पक्षी विहार के कर्मचारियों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।