Move to Jagran APP

शादी वाले घर में आग लगने से एक दर्जन घायल

करहल संसू। शादी वाले घर बरातियों के लिए चाय बनाते समय गैस लीक होने से सिलिडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी रसोई में फैल गई। इससे घर में अफरातफरी मच गई। हादसे में दुल्हन के भाई सहित एक दर्जन लोग झुलस गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 06:01 AM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 06:01 AM (IST)
शादी वाले घर में आग लगने से एक दर्जन घायल
शादी वाले घर में आग लगने से एक दर्जन घायल

संसू, करहल : शादी वाले घर बरातियों के लिए चाय बनाते समय गैस लीक होने से सिलिडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी रसोई में फैल गई। इससे घर में अफरातफरी मच गई। हादसे में दुल्हन के भाई सहित एक दर्जन लोग झुलस गए।

loksabha election banner

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला वीरे निवासी राजवीर सिंह यादव की बेटी की बरात सोमवार को आई थी। अधिकांश बराती रात में ही लौट गए थे। कुछ बराती रुके हुए थे। मंगलवार सुबह परिवार की महिलाएं बरातियों के लिए घर की रसोई में चाय बना रही थीं। किसी तरह गैस लीक होने से सिलिडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग पूरी रसोई में फैल गई। घटना के समय तमाम मेहमान घर में मौजूद थे। आग देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने भागकर जान बचाई। हादसे में दुल्हन का भाई दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि रसोई में मौजूद आरती देवी, शिवानी देवी, शिवम देवी, सलोनी, माया देवी, रानी देवी, कूका देवी, इंद्रेश कुमारी व अन्य महिलाएं भी झुलस गई। सभी को सैफई ले जाया गया है। गायब युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

संसू, भोगांव : घर से अचानक गायब हुए युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से गांव द्वारकापुर में सनसनी फैल गई। स्वजन ने युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के गांव द्वारकापुर निवासी तेजसिंह लोधी के 22 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार सोमवार रात अपने खेतों की ओर गए थे। देर रात तक वह घर वापस नहीं आए। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक आम के बाग में पेड़ पर उनका शव लटका मिला। स्वजन मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर विजय गौतम, एसएसआइ विनोद कुमार ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी की। इंस्पेक्टर भोगांव ने बताया कि स्वजन ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। कार में आग लगाने वालों की हुई पहचान, एक गिरफ्तार

जासं, मैनपुरी : तीन दिन पूर्व टक्कर लगने के बाद कार में आग लगाने वालों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटा ली है। अब तक चार नाम प्रकाश में आए हैं। एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

थाना किशनी के गांव समान कटरा निवासी राघवेंद्र अपनी भतीजी और ताऊ के साथ 25 अप्रैल की शाम कार से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुर्रा क्षेत्र में जा रहे थे। गांव सौज के पास सड़क पर एक बालिका आ गई। कार की टक्कर लगने से बालिका मामूली रूप से चोटिल हो गई। घटना से नाराज लोगों ने कार सवार राघवेंद्र और उनके स्वजन को कार से बाहर निकाल कर पहले मारापीटा फिर कार में आग लगा दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

घटना के बाद सनसनी फैल गई थी। कार सवार दहशत में आ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को सुरक्षा दी। पुलिस ने कार में आग लगाने वालों के बारे में तहकीकात शुरू की। जांच में पता चला कि आग लगाने वालों में एक दर्जन लोग शामिल थे। पुलिस ने चार लोगों की पहचान कर ली है। इनमें से एक आरोपित रामशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कुर्रा रमाकर सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपितों की पहचान कर ली जाएगी। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.