Move to Jagran APP

चेयरमैन के खिलाफ साथियों ने खोला मोर्चा, लगाए आरोप

मैनपुरी जासं। चेयरमैन नगर पालिका के खिलाफ उनके अपने ही घनिष्ठों ने मोर्चा खोल दिया है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 12:40 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 06:25 AM (IST)
चेयरमैन के खिलाफ साथियों ने खोला मोर्चा, लगाए आरोप
चेयरमैन के खिलाफ साथियों ने खोला मोर्चा, लगाए आरोप

जासं, मैनपुरी : चेयरमैन नगर पालिका के खिलाफ उनके खास लोगों ने मोर्चा खोल दिया। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।

loksabha election banner

विश्व हिदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण चौहान के साथ बुधवार दोपहर दर्जन भर से ज्यादा हिदूवादी पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने चेयरमैन नगर पालिका मनोरमा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉ. चौहान का कहना है कि चेयरमैन की आड़ में उनके पति लक्ष्मण गुप्ता द्वारा पालिका प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ठेकेदारों के लाइसेंस नवीनीकरण में खुलकर सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।

56 लाख रुपये से शहर के नालों की सफाई कराने का बजट स्वीकृत किया गया था लेकिन सफाई में बडे़ पैमाने पर खेल हुआ है। ज्यादातर धनराशि ठेकेदारों के माध्यम से हड़प ली गई है। सफाई नायकों के पद पर चेयरमैन पति ने अपने चहेते सफाईकर्मियों को भर्ती कर लिया है। वीरांगना वाहिनी की पदाधिकारी ऊषा त्रिपाठी का आरोप है कि सड़कों के टेंडर बाद में निकाले जाते हैं, पहले साठ-गांठ से सड़कों का निर्माण करा लिया जाता है। गोशाला की व्यवस्था में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में गायों की मौत हो चुकी है जिन्हें चोरी छिपे दफन कराया गया है।

नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी पीके उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में पं. पहुंचीलाल जिला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, पंकज गुप्ता, शैलेंद्र राठौर, गुड्डन पंडित, देवेंद्र सिंह चौहान, पं. अनंत कुमार जैन सहित लगभग दर्जन भर लोग मौजूद थे। जो भी आरोप लगाए गए हैं, सभी बेबुनियाद हैं। ये सभी लोग द्वेष भावना के तहत विरोध कर रहे हैं। हमारे सारे काम नियमानुसार हो रहे हैं।

मनोरमा, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.