विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP रोडवेज बसों में हाफ टिकट पर खेल: मैनपुरी से आगरा हाफ Ticket 104₹, वापसी में फुल 187 रुपये

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:13 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 01:18 PM (IST)

उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में परिचालकों की मनमानी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है, खासकर बच्चों के हाफ टिकट ...और पढ़ें

मैनपुरी से आगरा की निर्धारित 128 किमी दूरी के लिए किराया की अलग-अलग फीडिंग।

मैनपुरी से आगरा की निर्धारित 128 किमी दूरी के लिए किराया की अलग-अलग फीडिंग।

HighLights

  1. परिचालक बच्चों के हाफ टिकट पर कर रहे मनमानी, बढ़ा रहे परेशानी

  2. मैनपुरी से आगरा हाफ टिकट 104 रुपये, वापसी में फुल 187 रुपये

  3. डिपो में सिटीजन चार्टर गायब, यात्रियों को नहीं मिलती जानकारी

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। रोडवेज की बसों में परिचालकों की मनमानी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। बच्चों के हाफ टिकट के नाम पर सरकारी खजाने को हानि पहुंचाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला तब प्रकाश में आया जब मैनपुरी डिपो की बस में 10 वर्षीय बच्चे के हाफ टिकट का 104 रुपये का किराया लिया गया, जबकि वापसी में कन्नौज डिपो की बस में परिचालक ने हाफ टिकट की बजाय उसी बच्चे का फुल टिकट बनाया और 187 रुपये का वयस्क का टिकट थमाया। पूछने पर उच्चाधिकारियों से जवाब मांगने की बात कहकर टाल दिया।
रविवार को एक दंपती अपने एक बच्चे के साथ सुबह 7:58 बजे मैनपुरी डिपो की बस संख्या यूपी 75 एटी 2044 से आगरा के निकले थे। परिचालक ने निर्धारित 128 किमी दूरी के लिए 187-187 रुपये के दो फुल टिकट बनाए। इनके साथ एक दस वर्षीय बच्चा भी था।

कन्नौज डिपो ने हाफ की जगह ली फुल टिकट

मैनपुरी डिपो जबकि दो बच्चों में से एक का हाफ टिकट 104 रुपये का काटा। वापसी में दंपती अपने आगरा के रामबाग से कन्नौज डिपो की बस संख्या यूपी 78 एचटी 4562 से मैनपुरी के लिए बैठे।

bus ticket small

मैनपुरी से आगरा की निर्धारित 128 किमी दूरी के लिए किराया की अलग-अलग फीडिंग

मैनपुरी डिपो के परिचालक द्वारा काटे गए टिकट के अनुसार ही अपनी जानकारी महिला परिचालक को दी। परिचालक ने 187-187 रुपये के दो फुल टिकट काटे, साथ ही बच्चे का भी फुल टिकट काटते हुए 187 रुपये का टिकट काट दिया। विरोध करने पर यह कहकर टाल दिया कि रास्ते में जब चेकिग टीम मिले तो खुद ही बात कर लेना।

दोनों टिकटों में दूरी का फेरा

मैनपुरी से रवाना होने वाली गाड़ी आईएसबीटी तक जाती है। इसकी दूरी 128 किमी है। बड़ी संख्या में यात्री रामबाग, वाटर वर्क्स और भगवान टॉकीज पर ही उतर जाते हैं। परिचालक द्वारा जो भी टिकट बनाए जाते हैं, उनमें किराया आईएसबीटी तक का ही वसूला जाता है, जबकि ईटीएम में अन्य प्वाइंट भी फीड हैं।

ऐसे बताया हाफ टिकट का फंडा

मैनपुरी डिपो की स्टेशन प्रभारी शीबा सुहैब ने बताया कि हाफ टिकट का मतलब आधा किराया ही नहीं होता है। उसमें विभिन्न प्रकार के टैक्स भी शामिल हाेते हैं। मैनपुरी से आगरा तक का हाफ टिकट तो 83 रुपये का ही होता है, लेकिन टैक्स मिलाकर 104 रुपये का काटा जाता है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान का आगरा में जयपुर रियासत की संपत्तियों पर दावा, 1952 के विलय समझौते का हवाला

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव

स्टेशन परिसर में सिटीजन चार्टर ही गायब

मैनपुरी डिपो के स्टेशन परिसर में ऐसा कोई सिटीजन चार्टर नहीं लगवाया गया है, जिससे यात्रियों को निर्धारित किराया या फिर उस रूट के टैक्स की जानकारी हो सके। परिचालकों के द्वारा भी यात्रियों को हाफ टिकट से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी जाती।

हाफ टिकट को लेकर आज तक विभागीय स्तर पर यात्रियों के लिए कोई जानकारी नहीं दी गई। परिचालकों द्वारा अक्सर ऐसा किया जाता है। विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

-

अभिहित दुबे, स्टेशन रोड।

यात्रियों की सुविधा से संबंधित जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। ज्यादातर बसों में तो शिकायत नंबर की मिटा दिए जाते हैं। ऐसे में यात्री शिकायत के लिए परेशान होते हैं।

-

साकेत पांडेय, आगरा रोड

इसकी जानकारी कराई जाएगी। ऐसा है तो गलत हुआ है। मैनपुरी डिपो की परिचालक से बात की जाएगी। यदि यात्री शिकायत देते हैं जो जांच के बाद कार्रवाई भी होगी।

-

संजीव कुमार, एआरएम, मैनपुरी डिपो।