Move to Jagran APP

तेज रफ्तार में दौड़ती कार एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी

लखनऊ के आर्यनगर निवासी चार लोग हुए घायल हालत गंभीर करहल में हादसा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 09:56 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 09:56 PM (IST)
तेज रफ्तार में दौड़ती कार एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी
तेज रफ्तार में दौड़ती कार एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी

करहल, संसू। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रफ्तार में दौड़ रही कार टायर फटने से बेरीकेडिंग तोड़ते हुए 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई गई है और उन्हें सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

लखनऊ के आर्यनगर निवासी अनूप मिश्रा दवा कंपनी के प्रतिनिधि हैं। मुहल्ले के ही निवासी उनके बहनोई सतीश त्रिपाठी दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। सोमवार को अनूप मिश्रा अपने बहनोई सतीश त्रिपाठी, बहन सरिता त्रिपाठी व भांजी ख्याति त्रिपाठी को लेकर कार से दिल्ली जा रहे थे। सुबह 8:30 बजे उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल थाना क्षेत्र में जा रही थी। गांव मनोना के पास कार के अगले पहिया का टायर फट गया। इससे वह असंतुलित होकर एक्सप्रेस वे पर लगी बेरीकेडिग तोड़ती हुई 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। करहल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे चारों लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला। सभी को सैफई पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को निकाल थाने में खड़ा कर लिया है। घटना के पीछे कार के टायर के पुराने व घिसे हुए होना बताया जा रहा है। ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, सात यात्री हुए घायल

संसू, बिछवां: तेज गति से दौड़ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। नतीजतन टेंपो पलट गया, जिससे उसमें सवार सात यात्री घायल हो गए।

सोमवार दोपहर डेढ़ बजे भोगांव से यात्रियों को बिठाकर एक टेंपो कुरावली के लिए रवाना हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे जीटी रोड पर गांव खिरिया के पास एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। उसमें सवार चालक छोटेलाल निवासी सुल्तानगंज थाना बिछवां, रामबिहारी निवासी नगला छिददू थाना कुरावली, सुनीता व सुभाष निवासी खानपुर थाना अलीगंज एटा, नीलम, सुहागिनी निवासीगण खिरिया थाना बिछवां, मथुरी प्रसाद निवासी सूरजपुर थाना बिछवां घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.