कटिया डालकर चोरी करने वाली आई शामत, सुबह पहुंची टीम ने पकड़े बिजली चोर; मैनपुरी में 10 पर FIR
बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मैनपुरी में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 10 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी ...और पढ़ें

सिविल लाइन शहरी क्षेत्र में कटिया कनेक्शन की जांच करती बिजली विभाग की टीम। सौ. विभाग
HighLights
बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मैनपुरी में चेकिंग की।
दस उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
सभी के खिलाफ विद्युत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बिजली विभाग और विजिलेंट टीम द्वारा शुक्रवार को अलग-अलग उपखंड क्षेत्रों में बिजली की चेकिंग कराई गई। 10 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के विरुद्ध विद्युत थाना में प्राथमिकी कराई गई है।
उपखंड अधिकारी सर्फुद्दीन अंसारी ने सिविल लाइन ग्रामीण उपकेंद्र क्षेत्र में कुछ गांवों की चेकिंग की। गांव बसुआहार, अहिरबा एवं नगला पाल में छह घरों में चोरी मिली।
एलटी लाइन से कटिया डालकर घरों में बिजली जलाई जा रही थी। सभी के घर से कटिया तार बरामद करने के बाद उन्हें जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस प्रभारी रतन सिंह, अवर अभियंता अनिल कुमार, परमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
संयुक्त कार्रवाई में मिले बिजली चोर, विजिलेंस थाने में प्राथमिकी
सुबह उपखंड अधिकारी नगरीय धनवीर नागर के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र में चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। महमूदनगर कॉलोनी में उपभोक्ता अतिरिक्त कटिया डालकर बिजली जलाते मिले। अधीक्षण अभियंता विद्युत मुकेश कुमार का कहना है कि जिले भर में बिजली चोरों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- शहर से बाहर होंगी डेरी: अलीगढ़ में बनेगी नई कैटल कॉलोनी, गुरसिकरन गांव में 1.98 करोड़ में मिलेगी जमीन
यह भी पढ़ें- निशानेबाजों के लिए खुशखबरी: अब विदेश नहीं, देश में ही होगी गन और कारतूस की सटीकता की जांच
उपकेंद्र जोत में कराई डालियों की छंटाई
उपकेंद्र जोत के अंतर्गत 33केवी लाइन को छूने वाली वृक्षों की डालियों का गुरुवार को प्रभारी अवर अभियंता राजवीर सिंह ने कटान कराया। उपखंड अधिकारी बेवर मो. शाबान का कहना है कि वर्षा में फाल्ट रोकने के लिए प्रक्रिया संचालित कराई जा रही है।
