Move to Jagran APP

पत्नी और प्रेमी की गला घोंटकर हत्या

भोगांव संसू। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला विचित्र निवासी एक विवाहिता और उसके पड़ोसी युवक का शव एक गली में पड़ा मिला। दोनों के गले और शरीर पर चोटों के निशान थे। युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। घटना का आरोप मृतका के पति और अन्य स्वजनों पर लगाया गया है। मृतका के पांच वर्षीय पुत्र ने भी घटना के बारे में पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 09:40 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:07 AM (IST)
पत्नी और प्रेमी की गला घोंटकर हत्या
पत्नी और प्रेमी की गला घोंटकर हत्या

संसू, भोगांव: थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला विचित्र निवासी एक विवाहिता और उसके पड़ोसी युवक का शव एक गली में पड़ा मिला। दोनों के गले और शरीर पर चोटों के निशान थे। युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। घटना का आरोप मृतका के पति और अन्य स्वजनों पर लगाया गया है। मृतका के पांच वर्षीय पुत्र ने भी घटना के बारे में पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं।

loksabha election banner

नगला विचित्र निवासी संजीव कुमार की पत्नी ने एक साल पहले खुदकुशी कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद वह बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करने लगा था। लॉकडाउन से पहले वह गांव आ गया था। उसके पड़ोस में ही गौरव का भी घर है। संजीव कुमार और गौरव की पत्नी रीतू के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। यह चर्चा गांव में फैलने लगी थी। शनिवार शाम गौरव अपनी रिश्तेदारी में जाने की कहकर घर से चला गया। घर में पत्नी और दो बच्चे थे। गौरव के पिता घर के बाहर सोए हुए थे।

रविवार सुबह रीतू और संजीव का शव उनके घर के पास ही गली में पड़े मिले तो गाव में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पहुप सिंह मौके पर पहुंच गए। खोजी श्वान और फील्ड यूनिट टीम के जरिए मौके के साक्ष्य लिए गए। एसपी ने आसपास के लोगों और मृतक के परिवार की महिलाओं से भी घटना को लेकर जानकारी ली। आरोपित राधेश्याम को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी ने बताया कि घटना को लेकर अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

घर से ले जाकर हत्या करने की एफआइआर

मृतक संजीव के पिता छविनाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार रात करीब 10 बजे गौरव, उसका चाचा राधेश्याम, चचेरे भाई सुमित और अमित उनके घर पर पहुंचे और कहा कि तुम्हारा पुत्र संजीव हमारी बहू रीतू के साथ बोलचाल रखता है। इससे गांव में हमारी बदनामी हो रही है। बातचीत के बहाने उक्त लोग संजीव को अपने साथ ले गए, फिर संजीव लौटकर घर नहीं आए। सुबह संजीव और रीतू का शव पड़ा। रिपोर्ट में गौरव, राधेश्याम, सुमित और अमित को नामजद कराया गया है।

मासूम की आंखों के सामने हुआ दोहरा हत्याकांड

-एसपी को रीतू के बेटे ने दी घटना की जानकारी

-गौरव के अलावा अन्य लोगों की लिप्तता भी मान रही पुलिस

संसू, भोगांव: नगला विचित्र में महिला और उसके प्रेमी की हत्या का चश्मदीद गवाह महिला का पांच साल का पुत्र हैै। उसने पुलिस को बताया है कि पापा ने ही मम्मी को मारा है।

रीतू और संजीव के शव मिलने के बाद रीतू के पति गौरव को तलाश किया गया, मगर वह गायब था। इससे ग्रामीणों का उसके हत्या करने का संदेह और पुख्ता हो गया। घटना के बाद गौरव के दोनों पुत्र घर पर ही थे। एसपी अजय कुमार पांडेय ने रीतू के बेटे से भी पूछताछ की। बकौल एसपी, बेटे ने बताया कि मम्मी को पापा ने मार दिया है। अन्य सवालों के जवाब भी उसने पुलिस को दिए है। इस पर पुलिस ने भी अपनी जांच की सुई को गौरव की ओर घुमा दिया है। एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा दोहरा हत्याकांड संभव नहीं है। अन्य लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है, इसलिए पुलिस अपनी जांच हर पहलू पर कर रही है।

मासूम को लेकर खेत में जा छिपी बुआ

जिस समय पुलिस रीतू के बेटे से जानकारी ले रही थी, गौरव की चचेरी बहन प्रीती वहीं खड़ी थी। जैसे ही मासूम खेलने लगा, प्रीती उसे लेकर कहीं चली गई। सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने खेत में छिपी प्रीती को खोज निकाला। पुलिस प्रीती से भी पूछताछ कर रही है।

रात में संजीव को आया था फोन

घटनास्थल पर चर्चा रही कि शनिवार रात 10 बजे संजीव के मोबाइल पर कॉल आई। फोन पर बात करने के बाद संजीव घर से निकल गया था। उसके बाद लौटकर नहीं पहुंचा। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए फोन का राज तलाशने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

फील्ड यूनिट ने एकत्र किए साक्ष्य

एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पहुप सिंह मौके पर पहुंच गए। खोजी श्वान और फील्ड यूनिट टीम के जरिए मौके के साक्ष्य लिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.