Move to Jagran APP

बकरे की मौत पर विवाद, जेठ-जेठानी ने विवाहिता को जलाया

मैनपुरी जासं। विवाद के बाद जेठ जिठानी ने एक विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। इस घटना में महिला झुलस कर गंभीर रुप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर महिला से व्यान लिए है। आरोपित जेठ जिठानी फरार हो गए है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 10:35 PM (IST)
बकरे की मौत पर विवाद, जेठ-जेठानी ने विवाहिता को जलाया
बकरे की मौत पर विवाद, जेठ-जेठानी ने विवाहिता को जलाया

संसू ,बिछवां: डंडा मारने से बकरे की मौत होने पर देवरानी-जेठानी में विवाद इतना बढ़ गया है कि जेठानी ने पति की मदद से देवरानी को जला दिया। सैफई मेडिकल कॉलेज में विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

थाना बिछवां के गांव बीलों निवासी रूपा (24) पत्नी सुभाष कश्यप का विवाह छह साल पहले हुआ था। वह अपने पति के साथ अलग रह रही थी। कुछ दिन पहले रूपा का अपनी जेठानी रजनी पत्नी उमेश से विवाद हो गया था। तभी से दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। बताते है कि रजनी ने रूपा के बकरे को डंडा मार दिया था, जिससे बकरा मर गया। इससे विवाद और बढ़ गया।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रूपा घर में अकेली थी, इसी बीच उसके जेठ उमेश और जेठानी रजनी के ऊपर केरोसीन डाल कर आग लगा दी। शोर होने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई। आग लगने से रूपा गंभीर रूप से झुलस गई। उसको जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर रूपा का बयान दर्ज किया। हालत गंभीर होने के कारण रूपा को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां से स्वजन उसको आगरा ले गए हैं।

एसओ बिछवां सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि रूपा ने अपने बयान में जेठ और जेठानी पर आग लगाने का आरोप लगाया है,घटना की तहरीर मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.