'डीएम साहब जल्द सही करा दें स्टेडियम, सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा परेशान'; सांसद डिंपल ने उठाया सवाल
Mainpuri News: सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी के पं. जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की बदहाली पर नाराजगी जताई है ...और पढ़ें

सांसद डिंपल यादव।
HighLights
सांसद डिंपल यादव ने स्टेडियम की बदहाली पर नाराजगी जताई।
डीएम को पत्र लिखकर स्टेडियम की मरम्मत का अनुरोध किया।
सेना पुलिस भर्ती के युवाओं को हो रही परेशानी का जिक्र।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पं. जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की बदहाली पर सांसद डिंपल यादव ने नाराजगी जताई है। डीएम को पत्र लिखकर स्टेडियम की बदहाली दूर करने का अनुरोध किया है। सांसद ने सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को हो रही दिक्कतों का उल्लेख किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्टेडियम में विभिन्न काम हुए थे। रैली के पूर्ण होने के बाद बदहाल स्टेडियम की सुधि प्रशासन ने नहीं ली है।
प्रतिदिन यहां तैयारी करने के लिए आने वाले सेना व पुलिस भर्ती के युवाओं ने इस संबंध में सांसद को जानकारी दी। सुबह यहां टहलने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही परेशानी संज्ञान में आने पर सांसद डिंपल यादव ने डीएम को पत्राचार किया है।
सीएम की रैली के बाद स्टेडियम मैदान हुआ बदहाल, खिलाड़ियों को हो रही परेशानी
डिंपल यादव ने कार्यक्रम के दौरान मैदान में की गई खोदाई व सड़कों की बदहाली को लेकर सवाल उठाया है। स्टेडियम को अब तक व्यवस्थित न किए जाने पर सांसद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम को स्टेडियम का निरीक्षण कर मैदान को पूर्व की स्थिति में लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा है। सांसद ने स्टेडियम की बदहाली से संबंधित तस्वीरें भी डीएम कार्यालय को भेजी हैं।
