विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनमानी कर रही केंद्र सरकार, विपक्षी सांसदों के माइक बंद किए जा रहे हैं: डिंपल यादव

Published: Sat, 07 Feb 2026 12:25 AM (IST)

सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर विपक्षी सांसदों के माइक बंद करने और उन्हें निलंबित करने का आरोप ...और पढ़ें

बरनाहल के गांव फूलापुर में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सांसद डिंपल यादव

बरनाहल के गांव फूलापुर में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सांसद डिंपल यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, मैनपुरी। सत्र शुरु होने से पहले ही विपक्षी सांसद पूरी तैयारी करते हैं। इसके बाद वह संसद में आकर जब अपनी बात कहते हैं तो उन्हें उनकी बात नहीं कहने दी जाती। उनका माइक ऑफ कर दिया जाता है। जबकि भाजपाई सांसदों का माइक-स्पीकर कभी बंद नहीं किया जाता है।

केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। भाजपा के सांसदों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है यह बातें स्थानीय सपा सांसद डिंपल यादव ने कहीं। वह शुक्रवार को बरनाहल के फूलापुर गांव आईं थीं। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य गांवों में जाकर उन्होंने मृतक परिवारों को सांत्वना दी।

सांसद डिंपल यादव शुक्रवार की दोपहर में गांव फूलापुर आईं। यहां दोहरा हत्याकांड के पीड़ित स्वजन से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरे आम हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने दिल्ली में बच्चों के गायब होने की घटनाओं पर कहा कि पुलिस-प्रशासन इसे मानने को तैयार ही नहीं है। भाजपा की सरकारों का हमेशा यही रवैया रहा है। पुलवामा और पहलगाम जैसी आतंकी घटनाओं पर भी केंद्र सरकार फेल रही।

मणिकर्णिका घाट पर माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। वहां कॉरिडोर के नाम पर यह सब किया गया।
सांसद बेवर स्थित पूर्व पैक्सफेड चेयरमैन तोताराम यादव के आवास पर गईं। यहां उन्होंने उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बृजेश यादव,प्रदीप उर्फ हंटू यादव समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने भोगांव के गांव महोली खेड़ा निवासी सपा नेता एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक राधेश्याम यादव का बीमारी से निधन होने पर उनके परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार राजू यादव, ब्लाक प्रमुख नीरज यादव, सुबोध यादव, संजय यादव, कृपाल सिंह, शिवकुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।