विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri की पहली महिला सांसद बनकर Dimple Yadav ने रचा इतिहास

By Mohammad Aqib KhanEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2022 05:41 PM (IST)

Mainpuri By Election 2022 लोकसभा सीट पर जीत का रिकार्ड बनाने वाली डिंपल ने मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनकर ...और पढ़ें

Mainpuri की पहली महिला सांसद बनकर Dimple Yadav ने रचा इतिहास : जागरण
Mainpuri की पहली महिला सांसद बनकर Dimple Yadav ने रचा इतिहास : जागरण

मैनपुरी, जागरण संवाददाता: Mainpuri By Election 2022 लोकसभा सीट पर जीत का रिकार्ड बनाने वाली डिंपल ने मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनकर भी इतिहास रचा है। उनसे पहले कभी कोई महिला प्रत्याशी जीत की देहरी तक नहीं पहुंच सकी थी।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर वर्ष 1999 के चुनाव तक कोई महिला प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ी थी। पहली बार वर्ष 2004 में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी के रूप में सुमन चौहान को लड़ाया। उनको पराजय हासिल हुई थी और जमानत भी नहीं बचा सकीं थी। इसके बाद वर्ष 2009 में भाजपा ने मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य को प्रत्याशी बनाया था, परंतु उनकी भी जमानत जब्त हो गई थी।

वर्ष 2014 के चुनाव में बसपा की टिकट पर लड़ी डॉ. संघमित्रा मौर्य तीसरे स्थान तक पहुंची, परंतु जमानत फिर भी न बची। उस चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरी राजेश्वरी की जमानत जब्त हो गई थी।

इस उपचुनाव में सपा से डिंपल यादव और निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा देवी, दो महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को पराजित कर पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल किया।

मैनपुरी सीट पर कब कौन जीता

चुनाव, विजेता

195़1, बादशाह गुप्ता, कांग्रेस

1957, बंशीदास धनगर, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

1962, बादशाह गुप्ता, कांग्रेस

1967, महाराज सिंह, कांग्रेस

1971, महाराज सिंह, कांग्रेस

1977, रघुनाथ सिंह वर्मा, भारतीय लोकदल

1980, रघुनाथ सिंह वर्मा, जनता पार्टी सेकुलर

1984, चौ. बलराम सिंह, कांग्रेस

1989, उदयप्रताप सिंह, जनता दल

1991, उदयप्रताप सिंह, जनता पार्टी

1996, मुलायम सिंह, सपा

1998, बलराम सिंह, सपा

1999, बलराम सिंह, सपा

2004, मुलायम सिंह, सपा

2004 उप चुनाव, धर्मेंद्र यादव, सपा

2009, मुलायम सिंह, सपा

2014, मुलायम सिंह, सपा

2014 उप चुनाव, तेज प्रताप यादव, सपा

2019, मुलायम सिंह यादव, सपा

2022, डिंपल यादव, सपा