यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राहुल गांधी के 'शक्ति' वाले बयान के समर्थन में उतरीं डिंपल यादव, BJP पर हमलावर होते हुए कही ये बड़ी बात
Lok Sabha Election 2024 मैनपुरी के सुल्तानगंज में आयोजित बूथ सम्मेलन में सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर ...और पढ़ें

जागरण टीम, मैनपुरी। चुनाव प्रचार में समाजवादी पार्टीसांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को भी भाजपा पर हमला जारी रखा। डिंपल यादव ने कहा कि सपा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश में महिलाओं के साथ प्रतिदिन दुष्कर्म, हत्या हो रही है। भाजपा सरकार लोगों को मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। सपा सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान को भी गलत रूप से प्रस्तुत करने का आरोप भाजपा पर लगाया।
मंगलवार को सुल्तानगंज में आयोजित बूथ सम्मेलन में डिंपल यादव ने कहा कि ये महत्वपूर्ण चुनाव है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर और अधिक मेहनत करें। भाजपा सरकार में किसान, युवा, महिलाएं हर वर्ग परेशान है। ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, और देश की सरकारी धरोहर का निजीकरण किया जा रहा है। देश को बचाने के लिए हम सबको मिलकर लड़ाई लड़नी है। सांसद ने 80 हराओ नौकरी, महिला सुरक्षा पाओ का नारा दिया।
भाजपा के लोग जनता को कर रहे भ्रमित: डिंपल
इससे पहले पत्रकार वार्ता में डिंपल ने राहुल गांधी के बयान के सवाल पर कहा कि भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। पूर्व सांसद तेज प्रताप के प्रचार में अब तक न आने के सवाल पर कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह नहीं आ सके हैं।
लोकसभा क्षेत्र 2019 के विजेता जानने के लिए लोकसभा क्षेत्र के नाम पर क्लिक करें
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, खुमान सिंह वर्मा, दयाराम यादव, रावल सिंह, सुखवीर सिंह, कमलेश शाक्य, अतुल यादव, कमल वर्मा, रामनारायण बाथम, ज्योती मैसी, रश्मि राजपूत, सुमन दिवाकर, योगेंद्र पाल, रामशरण यादव, गोपालदास लोधी, प्रेमसिंह यादव, मिलन यादव, बृजवीर, बंटी यादव, धनवीर सिंह, सनोज, सतेंद्र शाक्य, नबाव सिंह, टिन्नी, पप्पू यादव, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
