Move to Jagran APP

सपा और बसपा गठबंधन को मुलायम का पूरा आशीर्वाद

सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह यादव सपा-बसपा गठबंधन के बाद पहली बार मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में गांव चांदा आए। यहां पर जनसभा संबोधन के दौरान उन्होंने सपा और बसपा गठबंधन को पूरा आशीर्वाद दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Apr 2018 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 11:09 PM (IST)
सपा और बसपा गठबंधन को मुलायम का पूरा आशीर्वाद

मैनपुरी: सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह यादव सपा-बसपा गठबंधन के बाद पहली बार मैनपुरी आए तो गठबंधन पर खुलकर बोले। कहा कि गठबंधन को मेरा पूरा आशीर्वाद है। ईमानदारी से दोनों पार्टियां काम करें और टिकट का सही तरह से वितरण करें तो कोई हरा नहीं सकता।

loksabha election banner

मैनपुरी के किशनी इलाके के गांव चांदा में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम चांदा की प्रतिमा का अनावरण करने मुलायम पहुंचे थे। उन्होंने यहां सपा-बसपा के लोकसभा चुनाव के गठबंधन पर अपनी मुहर लगा दी। कहा कि सपा की नीतियां देश में सबसे बेहतर हैं। सपा-बसपा टिकट वितरण सही से करें और अच्छे से प्रचार करें तो कोई हरा नहीं सकता है। मंच से ही चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन से खतरा है, वह सबसे बड़ा धोखेबाज है। वह कश्मीर समस्या में बेवजह दखलंदाजी कर रहा है। कई बार मैंने इस सवाल को संसद में भी उठाया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो लोग रहे हैं, उन्हें अपने देश से प्यार है। कश्मीर को फारुख अब्दुल्ला के परिवार ने हमेशा बचाया है। उन्होंने भारतीय सेना की हौसलाफजाई की। कहा कि भारतीय सेना का कोई मुकाबला नहीं है। वह बहुत बहादुर है। वर्ष 1962 में भारतीय सेना बिना हथियार के लड़ी थी। मुलायम ने केंद्र सरकार पर भी तंज कसा। कहा कि देश आज गंभीर संकट से गुजर रहा है। किसान पैदावार करता है और व्यापारी खरीदता है, इस समय दोनों परेशान हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा को व्यापारी, किसान, मजदूर को साथ लेकर चलना चाहिए। अब पढ़ी लिखी महिलाओं और नौजवानों को राजनीति में आना चाहिए। किसानों के साथ भी धोखा हो रहा है।

मैनपुरी में तो बिना मांगे हमें देते हैं वोट

मंगलवार की जनसभा में सपा संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम ¨सह यादव ने मैनपुरी व चांदा गांव से दिल का रास्ता जोड़ा। उन्होंने कहा कि यहां के लोग हमें बहुत करते हैं। यहां के लोग बिना मांगे ही हमें वोट दे देते हैं। चांदा में मुलायम ¨सह ने सबसे पहले पूर्व सपा जिलाध्यक्ष व अपने साथी रहे बाबूराम चांदा की मूर्ति का अनावरण किया। कहा कि बाबूराम से हमारे दिल के रिश्ते थे।

दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुलायम ¨सह ने कहा कि बाबूराम यादव मूल्यवान राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने हमेशा गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने बहुत काम किया। आज के दौर ऐसे राजनीतिक व्यक्तित्व की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने बाबूराम यादव के परिजनों से भी मंच पर मुलाकात की। कहा कि पार्टी के लोग हमेशा इस परिवार का ख्याल रखेंगे।

मुलायम ने कहा कि मैनपुरी से रिश्ता बहुत गहरा है। यहां के लोग मुझे बिना मांगे वोट देते हैं। कोई भी समय रहा है, तो मैनपुरी के लोगों ने हमेशा मेरा साथ दिया। महिलाओं को मंच पर स्थान न देने से नाराज

किशनी: जनसभा स्थल पर पहुंचे मुलायम ¨सह यादव की नजर मंच के सामने बैठी महिलाओं पर पड़ी। उन्होंने मंच के नेताओं से कहा कि महिलाओं को मंच पर स्थान देकर उनका सम्मान करना सीख जाओ, आगे से पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में महिलाओं को मंच पर स्थान व सम्मान तय किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.