तीन उपकेंद्रों में आई खराबी, आधे शहर में बिजली संकट
श्मशान घाट उपकेंद्र में इनक¨मग पैनल में तकनीकी खराबी की वजह से विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित।
मैनपुरी : तीन उपकेंद्रों में आई खराबी से आधा शहर चौबीस घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे श्मशान घाट उपकेंद्र में इनक¨मग पैनल में तकनीकी खराबी की वजह से बिजली गुल हो गई। दिन भर मरम्मत न होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े राजा का बाग, पुरानी मैनपुरी, बागवान, किला बजरिया, पुरोहिताना सहित दर्जन भर से ज्यादा कॉलोनियों में आपूर्ति प्रभावित रही। दोपहर में सिविल लाइन उपकेंद्र और ज्योंती रोड स्थित उपकेंद्र की मशीनों में तकनीकी खराबी होने से लगभग दो दर्जन मुहल्लों की बिजली ठप हो गई। प्राइवेट लाइनमैनों की मदद से रात नौ बजे श्मशान घाट और सिविल लाइन की आपूर्ति चालू कराई गई। लेकिन कुछ देर चलने के बाद फिर से ट्रिप हो गई। शनिवार की सुबह नौ बजे तीनों उपकेंद्रों से जुडे़ क्षेत्रों की सप्लाई चालू की जा सकी।
एक साथ तीन उपकेंद्रों पर फॉल्ट से समस्या ज्यादा गहरा गई थी। रात भर हुई तेज बारिश की वजह से भी काम करने में परेशानियां हुईं। सप्लाई चालू करा दी गई है।
एससी शर्मा, अधिशासी अभियंता
विद्युत, मैनपुरी।