एथलेटिक्स में जिले को चल वैजंती, अलीगढ़ के विश्ववीर सर्वोत्तम खिलाड़ी
मैनपुरी जासं। आगरा जोन की पुलिस एथलेटिक प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया गया। अंकों के आधार पर मैनपुरी की पुलिस एवं महिला टीम को विजेता घोषित कर चल वैजंती ट्रॉफी प्रदान की गई।
जासं, मैनपुरी : आगरा जोन की पुलिस एथलेटिक प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। अंकों के आधार पर मैनपुरी की पुलिस एवं महिला टीम को विजेता घोषित कर चल वैजंती ट्रॉफी प्रदान की गई। महिला वर्ग में मैनपुरी की आरक्षी मनोरमा को सर्वोत्तम खिलाड़ी चुना गया। वहीं पुरुष वर्ग में अलीगढ़ के विश्ववीर सिंह को सर्वोत्तम खिलाड़ी चुना गया है। विजयी खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने पुरस्कार प्रदान किए।
मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन हजार दौड़ पुरुष वर्ग में आगरा के हिमांशु प्रथम, फीरोजाबाद के कृष्ण कुमार द्वितीय, मैनपुरी के सचिन तृतीय रहे। वहीं महिला वर्ग में अलीगढ़ की अर्चना राजपूत प्रथम, आगरा की नीशू द्वितीय, मैनपुरी की देवकी तृतीय स्थान पर रहीं।
चार सौ मीटर बाधा दौड़ महिला वर्ग में मैनपुरी की सोनू प्रथम, आगरा की गीता द्वितीय और मैनपुरी देवकी तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में अजीगढ़ के विश्ववीर प्रथम, आगरा के हिमांशु द्वितीय, मैनपुरी के कन्हैया तृतीय रहे। डैकेथलन प्रतियोगिता में आगरा के सचिन नागर प्रथम, मैनपुरी के रवि कुमार द्वितीय और मैनपुरी मनोज तृतीय रहे।