इंस्पेक्टर अवनीश त्यागी को सीएम योगी ने दिया वीरता पदक, मैनपुरी पुलिस महकमे में खुशी का माहौल
मैनपुरी के एलाऊ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार त्यागी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साहसिक और उत्कृष्ट पुलिस कार्यों के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। साहसिक और उत्कृष्ट पुलिस कार्यों के लिए एलाऊ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार त्यागी को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया। गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें वीरता पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान मिलने पर मैनपुरी पुलिस महकमे में हर्ष है।
उप निरीक्षक और एसओ एलाऊ अवनीश त्यागी का मुख्यमंत्री वीरता पदक के लिए चयन मैनपुरी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण मामलों में कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और घटनाओं के अनावरण में भूमिका निभाई है।
एलाऊ क्षेत्र में उनके कार्यों की चर्चा पुलिस विभाग के साथ स्थानीय लोगों के बीच भी होती रही है। पदक मिलने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।
रक्तदान से किसी के जीवन में जग सकती है नई उम्मीद: डीएम
मैनपुरी: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्वस्थ लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 21 लोगों ने रक्तदान किया है।
महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय स्थित रक्त केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरत के समय दूसरे व्यक्ति के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है। इस दौरान बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विद्युत मुकेश कुमार और अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा समेत राजकुमार सिंह, अभिनव जैन, सौरभ गुप्ता, सुनील, मुकेश कुमार चौरसिया, योगेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, हिमांशु, राहुल भारती और अंचित ने रक्तदान किया।
वहीं, डीएम और सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने 44 बार रक्तदान करने वाले नीरज बैजल और 11 बार रक्तदान करने वाले भाजयुमो के अनिल राजपूत समेत अन्य रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से नवाजा, शहीद परिवार को भी किया सम्मानित
यह भी पढ़ें- वीरता पदक विजेताओं और उनके परिवारों को लाइफटाइम फ्री रेल यात्रा, ई-पास के जरिए होगी टिकट बुकिंग
