Move to Jagran APP

आसमान पर छाए बादल, किसानों के चेहरों पर आई शिकन

मैनपुरी जासं। सुबह से शाम तक मौसम अठखेलियां खेलता रहा। सुबह आसमान पर बादल छा गए तो ठंड का असर नजर आया। दोपहर को धूप निकले से गर्मी का अहसास शरीर को परेशान करता रहा। शाम को बादल छाए रहने से मौसम ठंडा हो गया। ऐसे मौसम के मिजाज से किसानों के चेहरों पर शिकन नजर आई। खेतों मे काम करने में जुटे किसान सुबह से शाम तक परेशान नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:08 AM (IST)
आसमान पर छाए बादल, किसानों के चेहरों पर आई शिकन
आसमान पर छाए बादल, किसानों के चेहरों पर आई शिकन

मैनपुरी, जासं। सुबह से शाम तक मौसम अठखेलियां खेलता रहा। सुबह आसमान पर बादल छा गए तो ठंड का असर नजर आया। दोपहर को धूप निकले से गर्मी का अहसास शरीर को परेशान करता रहा। शाम को बादल छाए रहने से मौसम ठंडा हो गया। ऐसे मौसम के मिजाज से किसानों के चेहरों पर शिकन नजर आई। खेतों मे काम करने में जुटे किसान सुबह से शाम तक परेशान नजर आए।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह मौसम यकायक बदल गया। आसमान पर बादल छा गए, ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं, आसमान पर बादल छाए रहने से किसानों की भी चिता बढ़ गई। वह फसल को लेकर परेशान दिखाई दिए। आसमान में बादल छाए रहने का क्रम सुबह से शाम तक दिखाई दिया, दोपहर को जरूर कुछ राहत नजर आई, जब सूरज चमकता हुआ दिखा। इस दौरान हवा भी तेज चली तो बारिश- बूंदाबांदी के आसार नजर आते रहे, लेकिन गनीमत रही। किसानों को सता रही चिता:

खेतों में इस समय आलू खुदाई के अलावा सरसों कटाई का भी काम जोरों पर चल रहा है। बारिश होने से इन दोनों ही फसलों को नुकसान होने की संभावना रहेगी। बूंदाबांदी और बारिश होने से खेतों में कटी सरसों की फसल भीग जाएगी तो आलू खुदाई का भी काम प्रभावित हो जाएगा। गेहूं को मिल सकता है फायदा:

आगामी तीन चार दिनों में बारिश और बूंदाबांदी के अलर्ट को देखते हुए गेहूं की फसल को लाभ मिलने के आसार बताए जा रहे हैं। अभी समुचित जिला में अधिकांश गेहूं की फसल की बाली नहीं निकली है, ऐसे में बारिश इस फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।

सतर्क रहे किसान:

आगामी चार दिनों के अंतराल में मौसम बिगड़ेगा तो किसानों को भी सतर्क रहना होगा। इस दौरान गेहूं की फसल में कम पानी लगाएं, जिससे हवा चलने पर यह फसल खेतों में नहीं बिछ सकेगी। खेतों से पानी निकालने का भी इंतजाम किसानों को करना होगा।

- डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.