सीबीएसई की 12वीं में दिव्यांश जिला टॉपर, राजकमल दूसरे और अविकल्प तीसरे स्थान पर
शनिवार को सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आया। दिव्यांग प्रथम स्थान पर, राजकमल दूसरे जबकि अविकल्प तीसरे स्थान पर रहे।
मैनपुरी: शनिवार को सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आया तो नंबरों की बारिश हुई। सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र दिव्यांश ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया तो एसबीआरएल एकेडमी के राजकमल शाक्य और अविकल्प यादव दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार परिणाम घट गया। जिले में ओवर ऑल रिजल्ट 89.27 रहा, जबकि बीते वर्ष परीक्षा परिणाम 97.2 फीसद रहा था।
शनिवार को जब परिणाम आया तो सुदिती ग्लोबल एकेडमी के दिव्यांश राठौर ने 96.4 फीसद अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि एसबीआरएल एकेडमी के राजकमल शाक्य 95.8 फीसद अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और इसी स्कूल के अविकल्प यादव 95.6 फीसद अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। जिले के 11 विद्यालयों का ऑवर ऑल उत्तीर्ण फीसद 89.27 फीसद रहा। जबकि बीते वर्ष परिणाम का फीसद 97.2 फीसद रहा था। दिन भर परीक्षा परिणाम देखने के लिए बच्चे स्कूलों में डटे रहे। वहीं साइबर कैफे पर भी परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के चेहरे पर खुशी बिखर गई।
इस बार सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी व एसबीआरएल एकेडमी का दबदबा रहा। प्रथम तीन स्थानों पर तो इन स्कूलों के बचे रहे ही, साथ ही टॉप टेन में भी अधिकांश बच्चे इन्हीं विद्यालयों के रहे। जिले के टॉप टेन - दिव्यांश राठौर, 96.4 फीसद, सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी।
- राजकमल शाक्य, 95.8 फीसद, एसबीआरएल एकेडमी मैनपुरी।
- अविकल्प यादव, 95.6 फीसद, एसबीआरएल एकेडमी मैनपुरी।
- चारू राजपूत, 95.4 फीसद, सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी।
- आशुतोष पांडेय, 95.2 फीसद, सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी।
- शिवम यादव, 95.2 फीसद, एसबीआरएल एकेडमी मैनपुरी।
- तान्या यादव, 95.2 फीसद, सेंट मैरीज स्कूल मैनपुरी।
- दुष्यंत कुमार, 94.8 फीसद, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकंडरी एजूकेशन एकेडमी मैनपुरी।
- आदित्य सक्सेना, 94.8 फीसद, एसबीआरएल एकेडमी मैनपुरी।
- समीर कुमार दुबे, 94.4 फीसद, सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी।
- दीपिका, 94.4 फीसद, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव।
- स्वयं गुप्ता, 94 फीसद, सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी।
- विजय प्रताप, 93.4 फीसद, सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी।
- साक्षी, 93.4 फीसद, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव।
- नीरू यादव, 93 फीसद, एसबीआरएल एकेडमी मैनपुरी।