विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इजराइल-ईरान युद्ध: दुबई में फंसी अभिनेत्री सोनल चौहान, मैनपुरी में स्वजन परेशान

Published: Mon, 02 Mar 2026 03:56 PM (IST)

मैनपुरी के कुरावली से संबंध रखने वाली सोनल की दुबई से सभी उड़ानें रद्द हो गई हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।

सोनल चौहान।

सोनल चौहान।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। इजराइल-ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई है। उन्होंने शनिवार की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्स पर पोस्ट करके सुरक्षित भारत लौटने की मदद मांगी। सोनल चौहान का परिवार मैनपुरी के कुरावली से संबंध रखता है। उनके चचेरे भाई अभी भी यहीं रह रहे हैं।

अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए मिसाइल हमलों से युद्ध का माहौल बन गया है। इसका असर दुबई पर भी देखा गया। दुबई की सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। इसमें सोनल चौहान भी फंस गई हैं। इस पर एक्ट्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक पोस्ट शेयर करते हुए मदद मांगी है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो भारत वापस आना चाहती हैं लेकिन कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

ई फिल्मों में काम कर चुकी हैं सोनल

सोनल एक प्रसिद्ध मॉडल हैं। वह कई फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। बॉलीवुड में सोनल की पहली फिल्म जन्नत थी, जिसमें उन्होंने इमरान हाशमी के साथ काम किया था और इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उनको फिल्म फेयर अवॉर्ड की नवोदित अभिनेत्री की कैटेगरी में नामिनेट भी किया गया था।

नोएडा में जन्म हुआ लेकिन पैतृक स्थान कुरावली का कुंवरपुर है

बॉलीवुड अभिनेत्री साेनल चौहान का जन्म नोएडा शहर में हुआ है लेकिन उनका पैतृक स्थान कुरावली का कुंवरपुर है। उनका परिवार यहां चौहान राजपूतों से ताल्लुक रखता है। सोनल के पिता एक पुलिस अधिकारी हैं। यहां कुरावली में उनके चचेरे भाई बबली सिंह सहित अन्य स्वजन रहते हैं। युद्ध के बाद हुए पोस्ट को पढ़कर वह भी चिंतिंत हैं।

यह भी पढ़ें- उड़ानें रद होने से पीवी सिंधू, सोनल चौहान समेत कई हस्तियां दुबई में फंसीं, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

यह भी पढ़ें- Mirzapur में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, बीना त्रिपाठी के सिंहासन को देगी टक्कर