Move to Jagran APP

2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर नगरिया में भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 05:09 AM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 05:09 AM (IST)
2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी): क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर नगरिया में भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवार को ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया। मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत ने कहा कि इस समय विपक्षी पार्टी के लोग उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। यह उनका सपना कभी नहीं पूरा होगा। भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

loksabha election banner

डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों और किसानों के पास जाकर के बताएं कि भाजपा का साथ सबका विकास की धारणा से काम किया गया है। केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए बहुत कुछ किया है, इसी तरह योगी सरकार ने भी धान, गन्ना की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवनेश कुमार यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में क्षेत्र में अमन-चैन है। किसी तरह का भय नहीं है। चौपाल को सभासद कल्पेंद्र भारती, किसान मोर्चा के जिला महासचिव अश्वनी कुमार, चंद्र कुमार चौहान, सत्यवीर सिंह, अनूप श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, अमित गोस्वामी, सुदीप शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, रजनीश भदौरिया आदि ने भी संबोधित किया।

हिजामं ने फूंका बाग्लादेश की पीएम का पुतला: शुक्रवार को हिदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिधिया तिराहे पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला फूंका।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में हिदुओं का नरसंहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें सुधार ना हुआ तो पूरे भारत में मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर हैप्पी भदोरिया, विजय सिंह चौहान, अनु सिंह चौहान, अनुपम दुबे, रवि दीक्षित, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.