Move to Jagran APP

संगठनात्मक चुनाव को भाजपा में जोर-आजमाइश शुरू

बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यशाला में टटोली पदाधिकारियों की नब्ज।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:29 AM (IST)
संगठनात्मक चुनाव को भाजपा में जोर-आजमाइश शुरू
संगठनात्मक चुनाव को भाजपा में जोर-आजमाइश शुरू

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। भाजपा में संगठनात्मक चुनाव के लिए जोर-आजमाइश तेज हो गई है। पदाधिकारियों की नब्ज टटोलने के लिए बृज क्षेत्र के अध्यक्ष के साथ दो सदस्यीय टीम ने यहां पहुंची। कार्यशाला के जरिए अपनी बात रखते हुए जिम्मेदारों से भी अलग-अलग बात की।

loksabha election banner

मैनपुरी-भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को कार्यशाला को संबोधित करते हुए बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि नवंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव पूर्ण करा दिया जाएगा। संगठन के चुनाव में सभी पदाधिकारियों की अपनी-अपनी जिम्मेदारी है। बूथों की समितियों के चुनाव 11 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। 18 से 22 सितंबर तक सभी बूथ समितियों का गठन कर लिया जाएगा। सिर्फ सक्रिय सदस्यों को ही मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बूथ समितियों के चुनाव में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होगा, वही बूथों का अध्यक्ष होगा। 11 अक्टूबर से मंडल के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी। 19 और 20 अक्टूबर को मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद 16 नवंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव भी कर लिया जाएगा। विधायक गाजियाबाद सुनील शर्मा ने कहा कि वे पूरे चुनाव में बतौर चुनाव प्रभारी शामिल रहेंगे। लिहाजा, उनके लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय मायने रखती है। इस मौके पर राकेश त्रिपाठी सह चुनाव प्रभारी, आलोक गुप्ता जिलाध्यक्ष, सुनील टंडन, राकेश धनगर, कलक्टर सिंह राजपूत, करनपाल सिंह, अनुराग पांडेय, प्रदीप सिंह चौहान, अमित गुप्ता, सोम गुप्ता, सौरभ दुबे, राहुल भारतीय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.