Move to Jagran APP

लल्ला हम तो बस मोदी कौ जानत हैं, बाकी काऊ कौ नांय

मैनपुरी जासं। सुबह करीब साढ़े दस बजे का वक्त। नगर पालिका में गांधी प्रतिमा स्थल पर भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ भारत माता की जय के जयघोष गूंजने लगे। इसके बाद अन्य शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद भाजपा की पदयात्रा की शुरुआत कर दी। शुरुआत में भी राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर पैक्सफेड निदेशक अशोक चौहान नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। लोगों को इसके नुकसान बताते हुए जागरूकता की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:20 AM (IST)
लल्ला हम तो बस मोदी कौ जानत हैं, बाकी काऊ कौ नांय
लल्ला हम तो बस मोदी कौ जानत हैं, बाकी काऊ कौ नांय

जागरण संवाददाता, मैनपुरी:

loksabha election banner

सुबह के दस बजे हैं। नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर भारी भीड़ जुटी है। यह भीड़ सांसद की संकल्प यात्रा में शामिल होने आई है। भारत माता के जयघोष के बीच महात्मा की प्रतिमा फूलों के भर गई। इसके बाद सांसद का काफिला स्वच्छता और पॉलीथिन से मुक्ति का संकल्प ले चल पड़ा।

पैदल चलते हुए भाजपाई घंटाघर चौराहा पहुंचे। यहां लोगों को स्वच्छ भारत मुहिम से जुड़ने को प्रेरित किया। मोहल्ला बागवान में सड़क किनारे पॉलीथिन दिखी तो भाजपाई उसे एकत्र करने लगे। साइकिल सवार दंपती को हरनाथ सिंह ने पॉलीथिन इस्तेमाल से मना किया तो महिला बोली-पति और बच्चे थैला ले जाने में शर्माते हैं।

कटरा मुहल्ला के पास भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने वृद्धा को पदयात्रा की जानकारी दी। पीछे से किसी कार्यकर्ता ने वृद्धा से कहा कि जिले के नेताजी हैं। महिला ने तपाक से जवाब दिया 'लल्ला हम तो बस मोदी कौ जानत हैं'। चौपाल लगाकर प्लास्टिक के नुकसान बताए। पदयात्रा देवी रोड, पंजाबी कॉलोनी, करहल चौराहा होते हुए ककरइयां मुहल्ला पहुंची। गांधी प्रतिमा पर पदयात्रा के समापन की चौपाल लगी।

राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, पैक्सफेड निदेशक अशोक चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। चंद कदम चलकर ही थक गए-

पदयात्रा की शुरुआत में पूरे जोश से पहुंचे भाजपाइयों का हौंसला कुछ दूर चलकर ही लड़खड़ा गया। यात्रा पूरे 10 किलोमीटर की थी, परंतु जैसे-जैसे कारवां आगे बढ़ा संख्या कम होती गई। करहल चौराहा पहुंचते-पहुंचते ज्यादातर बड़े पदाधिकारी लौट चुके थे। समापन समारोह में केवल जिलाध्यक्ष ही मौजूद रहे। -ऐसे सफाई नहीं हो पाएगी नेताजी-

देवी रोड के नजदीक पदयात्रा पहुंची तो सड़क किनारे कूड़े में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन पड़ी हुई थी। प्रमुख नेता आगे निकल चुके थे, परंतु कुछ कार्यकर्ताओं ने उस पॉलीथिन को उठा लिया। इस पर लोगों का कहना था कि कूड़ा उठाने से सफाई नहीं होगी। पहले निस्तारण का इंतजाम कराना होगा। ये भी रहे शामिल

यात्रा संयोजक भूपेंद्र यादव, प्रदीप चौहान, राहुल भारती, अमित गुप्ता, अरविद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, अनुराग पांडेय, राजीव मिश्रा, शेरसिंह भदौरिया, रामभान सिंह, धीरू राठौर, बीना श्रीवास्तव, मंजूषा चौहान, सीमा चौहान, सौरभ दुबे, मोहन भारद्वाज आदि।

- आज मैनपुरी देहात मंडल में पदयात्रा

गुरुवार को पदयात्रा मैनपुरी देहात मंडल में भ्रमण करेगी। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.