Move to Jagran APP

गुरुद्वारों में मनाया गया प्रकाशोत्सव, हुए शबद कीर्तन

शहर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा में मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व भोगांव में भी हुआ आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 06:00 AM (IST)
गुरुद्वारों में मनाया गया प्रकाशोत्सव, हुए शबद कीर्तन

जासं, मैनपुरी : शहर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा परिसर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। बाद में गुरुद्वारा परिसर में निशान साहिब की चोला सेवा की गई। गुरुद्वारा में अविनाश सिंह और दिलप्रीत कौर द्वारा शबद कीर्तनों के जरिए गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। शाम को भी विशेष सजावट करने के साथ दीपावली मनाई गई। पालिकाध्यक्ष मनोरमा और एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने भी यहां पहुंचकर मत्था टेका। इस मौके पर राजेश अरोरा, नरेंद्र कालरा, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, गुरबख्श सिंह, अंकित अरोरा, हरगुन, मुस्कान आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

भोगांव : सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की जयंती गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया। नगर के सिधी गली में स्थित गुरुद्वारा में सुबह से ही शबद कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हो गया। सरदार सोहन सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा नानक देव मानवता के पुजारी थे। उन्होंने मानव को एक समान बताते हुए ऊंच नीच का सदैव विरोध किया। तथा लोगो को सत्य, धर्म पर चलने का संदेश दिया। उनके बताए आदर्श, सिद्धांत से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। अरदास के बाद लंगर का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान सरदार सतनाम सिंह, हरबंश लाल अरोड़ा, जोगेंद्र लाल अरोड़ा, नरेंद्र सलूजा,सुरजीत सलूजा, दलजीत सिंह, सहेंद्र लाल , राजेश अरोड़ा दलजीत कौर, शालू, नीलम,सिमरन, रजत, रितिक, मौजूद रहे। समाज ने लोगों ने बताया कि गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव को समर्पित कार्यक्रम 21 नवंबर को गुरुद्वारा में आयोजित होगा। जिसमे सुबह 10 से 12 बजे तक मध्य प्रदेश के शिवपुरी का कीर्तन जत्था शब्द कीर्तन करेगा। रात्रि आठ से 10 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.