मैनपुरी में 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, भोगांव तहसील में शुरू हुई अन्नदा रसोई
मैनपुरी के भोगांव तहसील में अन्नदा रसोई का शुभारंभ हुआ है, जहाँ ग्रामीण जनता को मात्र 10 रुपये में भरपेट ...और पढ़ें

भोगांव तहसील में अन्नदा रसोई का उद्धाटन करते विधायक रामनरेश अग्निहोत्री। साथ हैं डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी।
संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। तहसील में कामकाज के लिए आने वाली ग्रामीण जनता को 10 रुपये भर पेट खाना मिलेगा। डीएम की पहल पर जिला मुख्यालय के बाद भोगांव तहसील में अन्नदा रसोई का संचालन शुरू कर दिया गया है। यहां लोगों को प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार अलग-अलग व्यंजन मिलेंगे।
तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय के सामने जिला प्रशासन की पहल पर शुरू की गई अन्नदा रसोई का शुभारंभ रामनरेश अग्निहोत्री ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस पहल से जरूरतमंदों को 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस रसोई के संचालन में जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
जिले के सामाजिक संगठन, विभिन्न व्यापारी, समाजसेवी, उद्योगपति इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रसोई का संचालन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। डीएम ने भोजना की गुणवत्ता, सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कार्यक्रम में एसपी गणेश प्रसाद शाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, सीएमओ डा. आरसी गुप्ता, एसडीएम पीयूष जायसवाल, पीडी डीआरडीए शोभनाथ चाैरसिया, डीडीओ अजय कुमार, तहसीलदार घासीराम मौजूद रहे।